Bihar

बिहार स्वास्थ्य विभाग में 45 हजार बहाली पर आया अपडेट, 6 महीने में हो जाएगी नियुक्ति

बिहार के बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर निकलने वाला है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग में 45 हजार स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली इसी वित्तीय वर्ष में होगी। इसमें चिकित्सक, नर्स, फार्मासिस्ट और लैब तकनीशियन सहित दर्जनभर पद शामिल हैं। अक्टूबर 2024 से बहाली की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने पहले 65 फीसदी आरक्षण के आधार पर जिलों से विभिन्न पदों का रोस्टर क्लियर कर रिक्तियां मांगी थीं। मगर बढ़े आरक्षण पर पटना हाई कोर्ट की रोक के बाद फिर से विभाग ने पुराने प्रावधानों के आधार पर ही बहाली करने का फैसला लिया है। अगले 6 महीनों में इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

स्वास्थ्य विभाग को कुछ पदों के लिए जिलों से 50 फीसदी आरक्षण के आधार पर रोस्टर क्लियर कर वैकेंसी आने भी लगी है। उम्मीद है कि लगभग सभी पदों की वैकेंसी रोस्टर के साथ अगले महीने तक मिल जाएंगी। साथ ही रिक्तियों को सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दिया जाएगा। इसके बाद तकनीकी सेवा आयोग सहित विभिन्न आयोगों को जानकारी भेजी जाएगी। आयोग आवेदन के लिए योग्य अभ्यथियों को लगभग एक महीने तक आवेदन का मौका देगी। चयन प्रक्रिया पूरी कर योग्य अभ्यर्थियों की अनुशंसा आयोग से स्वास्थ्य विभाग को मिलेगी।

दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने जून में विभागीय अधिकारियों के साथ विभाग में विभिन्न पदों पर रिक्तियों की समीक्षा की थी। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि मिशन मोड में चिकित्सक और नर्स सहित सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति पूरा कराएं। पिछले दिनों 770 दंत चिकित्सकों (डेंटिस्ट) के पद स्वीकृत किए गए हैं। दो दिन पूर्व मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सभी रिक्त पदों को भरने का निर्देश दिया।

आरक्षण के पेच से बहाली में हो रही देरी

स्वास्थ्य विभाग ने अक्टूबर अंत तक सभी 45 हजार पदों पर बहाली पूरी करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन आरक्षण के पेच के कारण बहाली प्रक्रिया शुरू होने में देर हो रही है। चिकित्सक, दंत चिकित्सक, नर्स, एएनएम, जीएनएम, सीएचओ और पारा मेडिकल सहित स्वास्थ्य विभाग से जुड़े रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए विभाग ने कार्यवाही तेज कर दी है।

सबसे अधिक लगभग 21 हजार पदों पर नर्सों की नियुक्ति होनी है। स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 1339 सहायक प्राध्यापक नियुक्त होंगे। 3523 विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी, 396 सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी नियुक्त होंगे। संविदा के आधार पर 1290 सामान्य चिकित्सा पदाधिकारियों भी नियुक्ति होनी है।

स्वास्थ्य विभाग में किन पदों पर कितनी बहाली होगी, यहां जानें-

सहायक प्राध्यापक 1339

विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी 3523

सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी 396

सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी (संविदा) 1290

दंत चिकित्सक 64

सिस्टर ट्यूटर 362

नर्स 6298

एएनएम 15089

फार्मासिस्ट 3637

एक्स रे तकनीशियन 803

ओटी असिस्टेंट 1326

ईसीजी तकनीशियन 163

लैब तकनीशियन 3080

ड्रेसर 1562

सीएचओ(संविदा)4500

Avinash Roy

Recent Posts

लूटकांड मामले में पांच बदमाश गिरफ्तार, 24 घंटे में समस्तीपुर पुलिस ने सुलझाया मामला

समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र में चारपहिया वाहन सवार बदमाशों द्वारा युवक से मोबाइल और…

35 मिनट ago

सुरक्षित शनिवार के लिए मास्टर ट्रेनरों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू; भूकंप, आग और बाढ़ से बचाव के सिखाए जाएंगे तरीके

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम ‘सुरक्षित शनिवार’ को प्रभावी ढंग से लागू करने के…

42 मिनट ago

5 नवंबर को नरघोघी आएंगे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, उप-मुख्यमंत्री के साथ मेडिकल कॉलेज में Academic विभाग का करेंगे उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में…

12 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में बदलने लगा मौसम का मिजाज, 28 अक्टूबर के बाद हल्की से मध्यम बारिश की संभावना; अलर्ट जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आने वाले दिनों में मौसम का…

13 घंटे ago

रोसड़ा में लेबर कार्ड बनवाने पहुंचे मजदूर, विभिन्न गांवों में प्रचार के बाद भी नहीं लगा कैंप

समस्तीपुर/रोसड़ा : प्रखंड में निर्माण मजदूरों का लेबर कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को कैंप…

14 घंटे ago

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

1 दिन ago