Bihar

नवादा की घटना महागठबंधन की साजिश, BJP के मंत्री जनक राम और जीतन मांझी का लालू-तेजस्वी पर आरोप

बिहार के नवादा में बुधवार की रात महादलित समुदाए के एक टोले में आगजनी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। कम से कम 30 परिवारों के घरों में आग लगा दी गयी जिसमें उनका सबकुछ जलकर राख हो गया। लोग खुले आसमान के नीचे समय बिता रहे हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना पर राजनीति तेज हो गई है। बीजेपी के नेता और नीतीश सरकार के बिहार सरकार में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम ने इसे महागठबंध की साजिश करार दिया है। उन्होंने लालू यादव और तेजस्वी यादव पर तीखा वार किया है। इधर जीतनराम मांझी ने इस घटना के लिए एक जाति विशेष को जिम्मेदार ठहराया है।

अपने बयान में जनक राम ने कहा है कि सरकार को अस्थिर करने की साजिश रची जा रही है। इसी के तहत इस साजिश को अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा है कि महागठबंधन का चाल चरित्र बिहार के लोग जानते हैं। बिहार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है उसे भटकाने की कवादय की जा रही है। समाज में नफरत और विद्वेश फैलाने के लिए साजिश की जा रही है। तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए जनक राम ने कहा कि जिस तरह से उनके माता पिता(राबड़ी देवी, लालू यादव) ने अगड़ा-पिछड़ा, बैकवार्ड-फॉरवार्ड का वर्ग संघर्ष करवा कर समाज को लड़वाया,वही मानसिकता फिर नजर आ रही है। सत्ता में वापसी के लिए ये लोग बेचैन हैं और इसी मकसद से कमजोर वर्ग को टारगेट किया जा रहा है। अब दलितों का घर जलाकर उन्हें भयभीत किया जा रहा है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी दोनों को घेरा है। नवादा की घटना को महाजंगलराज और राक्षस राज करार दिया है।

मंत्री जनक राम ने दावा किया कि विपक्ष की यह साजिश रंग नहीं लाएगी क्योंकि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुसाशन की सरकार है। किसी गरीब को डरने की जरूरत नहीं है। सरकार हर हाल में उकी हिफाजत करेगी। इस मामले में जो भी लोग दोषी होंगे उनके खिलाफ पूरी कानून कार्रवाई की जाएगी। उन्हें गिरफ्तार कर हर हाल में जेल भेजा जाएगा।

बताते चलें कि बुधवार की रात नवादा के देदौर पंचायत के कृष्ण नगर गांव में दबंगों ने तांडव किया। महादलित परिवारों के तीस घरों को फूंक दिया गया। इसके पहले कई राउंड फायरिंग करके दहशत मचा दिया। बताया जा रहा है कि जिस जमीन पर उनके घर बने हैं उस जमीन को खाली कराने के लिए यह दबंगई की गयी है। घटना से पूरे बिहार में हलचल मची है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना लेकर पदाधिकारियों के साथ राज्य में विधि व्यवस्था की समीक्षा की है। गांव में राहत कार्य चलाए जा रहे हैं क्योंकि पीड़ित परिवारों के कपड़े, रुपए, अनाज समेत सबकुछ जलकर रख हो गए हैं। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर को नवादा भेजा रहा है। जानकारी के मुताबिक अबतक 15 की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

49 सेकंड ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

1 घंटा ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

1 घंटा ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

2 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

12 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

14 घंटे ago