Bihar

वज्रपात से बिहार में 12 लोगों की मौत, सीएम ने जताया शोक, 4-4 रुपए लाख देने का निर्देश

बिहार में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है. मानसून की सक्रियता के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी लगातार हो रही है. पिछले 24 घंटे में अलग-अलग जिलों में 12 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तरफ से शोक संवेदना व्यक्त की गई है और लोगों को सतर्क रहने का आग्रह किया है.

गया में सबसे अधिक 5 की मौतः

वज्रपात से सबसे अधिक गया जिला में 05, नालंदा जिला में 02, रोहतास में 02 एवं जहानाबाद में 03 व्यक्तियों की मौत हुई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वज्रपात से लोगों की हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. सीएम नीतीश कुमार ने मृतक के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं.

मौसम खराब होने पर सतर्कता बरतेः

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं. लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें. खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें. खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें.

वज्रपात से राहत नहीं:

वज्रपात से बचाव के लिए ऐसे तो बिहार सरकार के तरफ से कई उपाय किए गए हैं. मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग ने पहले सूचना देने के साथ प्रचार माध्यमों से भी जागरूकता लाने की कोशिश की है लेकिन वज्रपात से मौत की घटना रुक नहीं रही है. विशेषकर ग्रामीण इलाकों में घटना ज्यादा हो रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

3 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

4 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

17 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

17 घंटे ago