Bihar

ट्रेन से गिरकर बिहार पुलिस की महिला सिपाही की मौत, 20 दिन पहले शादी के बाद ड्यूटी पर लौट रही थी

बिहार की राजधानी पटना में ट्रेन से गिरकर एक महिला सिपाही की मौत हो गई। शादी की मेहंदी जाने से पहले ही उसकी जान चली गई। घटना दानापुर रेल थाना के नेउरा-गांधी हाल्ट के पास रविवार की शाम हुई। संदिग्ध परिस्थिति में ट्रेन से गिरकर जीआरपी की महिला सिपाही सपना कुमारी (27) की मौत हो गई। वह बक्सर स्टेशन पर कार्यरत थी। 20 दिनों पहले उसकी शादी हुई थी। पुलिस कांड की छानबीन कर रही है।

जानकारी मिली है कि बीते 14 जुलाई को सपना की धनबाद में शादी हुई थी। शादी के बाद ड्यूटी ज्वाइन करने वह रविवार को बक्सर जा रही थी। इसी दौरान नेउरा-गांधी हाल्ट के पास घटना घटी। उनका शव पटरी के पास पड़ा था। हालांकि घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने नहीं आया है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रेन से गिरने से सपना कुमारी की मौत होने की बात सामने आई है। पटना के खिरीमोड़ हेल्हा निवासी रामबाबू साव की बेटी सपना कुमारी वर्तमान में फुलवारी शरीफ के बोचाचक में रह रही थी। वर्ष 2019 में सपना सिपाही बनी थी।

सीआरपीएफ जवान से शादी हुई

मृत सिपाही सपना के भाई प्रीतम ने बताया कि बीते 14 जुलाई को ही उसकी शादी धनबाद निवासी सीआरपीएफ में कार्यरत राहुल कुमार से हुई थी। शादी से लौटकर सपना रविवार की सुबह करीब 12 बजे ड्यूटी ज्वाईन करने के लिए घर से निकली थी। दानापुर रेलवे स्टेशन से एक ट्रेन पकड़ कर वह बक्सर जा रही थी। इसी बीच परिवार वालों के मोबाइल पर सपना के बक्सर नहीं पहुंचने का फोन आया।

मोबाइल लोकेशन से ट्रेस

जिसके बाद परिजनों ने सिपाही के मोबाइल पर कई बार फोन किए। लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। मोबाइल ट्रेस करने पर पता चला कि महिला की लोकेशन गांधी हॉल्ट के पास है। जिसके बाद दानापुर जीआरपी से संपर्क किया गया तो गांधी हॉल्ट के पास महिला के मृत होने की जानकारी मिली। सपना का शव नेउरा-गांधी हाल्ट के बीच पोल संख्या 561/07 व 561/09 के समीप पड़ा हुआ था। आशंका है कि अज्ञात चलती हुई ट्रेन से गिरने से उसे गंभीर चोटें आई। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

37 मिनट ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

1 घंटा ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

2 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

7 घंटे ago