Bihar

श्याम रजक ने दिया आरजेडी से इस्तीफा, लालू यादव को भेजा पत्र, बोले- आप मोहरे चल रहे थे, मैं रिश्तेदारी निभा रहा था

बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल पूर्व मंत्री श्याम रजक ने RJD से इस्तीफा दे दिया है. आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को अपना इस्तीफा भेज दिया है. श्याम रजक आरजेडी में राष्ट्रीय महासचिव के पद पर थे. श्याम रजक ने अपने इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया के जरिये दी. बता दें, श्याम रजक नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को छोड़कर आरजेडी में शामिल हुए थे.

वहीं इस्तीफे को लेकर श्याम रजक ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर कहा कि मैं शतरंज का शौकिन नहीं था, इसलिए धोखा खा गया. आप मोहरे चल रहे थे, मैं रिश्तेदारी निभा रहा था. श्याम रजक ने बताया कि जब वह जेडीयू से आरजेडी में आए थे तब आरजेडी सुप्रीमो से उनकी कई तरह की बातें हुई थी. उन्हें बड़े मौके देने की बात कही गई थी. लेकिन, मैं शतरंज का शौकीन नहीं था इसलिए मोहरा बनाता गया.

बता दें, श्याम रजक ने सोशल मीडिया के अब जेडीयू में शामिल होने की खबरें आ रही है. जेडीयू में शामिल होने की खबरों पर श्याम रजक ने कहा कि अभी इंतजार करिए, जैसा भी होगा बता दूंगा. हालांकि श्याम रजक ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि वह अच्छे नेता हैं. मैंने उनके साथ पहले भी काम किया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

4 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

4 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

18 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

19 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

19 घंटे ago