Bihar

CO श्रेया मिश्रा का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, विभाग ने लिया एक्शन; बुलाया मुख्यालय

सारण जिले के तरैया प्रखंड की अंचल अधिकारी (सीओ) श्रेया मिश्रा का रिश्वत लेते हुए एक वीडियो वायरल होने पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने तत्काल एक्शन लिया है और उन्हे मुख्यालय में अटैच (प्रतिनियुक्त) कर दिया है।

इससे संबंधित आदेश विभाग के संयुक्त सचिव संतोष कुमार के हस्ताक्षर से गुरुवार को जारी किया गया। विभाग के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि श्रेया मिश्रा का वायरल वीडियो की जानकारी मिलने पर उसके खिलाफ आगे कार्रवाई की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

पांच माह पुराना निकला वीडियो

संयुक्त सचिव ने आगे यह भी कहा कि पहले उससे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। उसके आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई होगी। जब विभाग ने सारण के जिलाधिकारी के माध्यम से वायरल वीडियो की छानबीन की तब पता चला कि वो वीडियो पांच माह पुरानी है। तब सीओ श्रेया मिश्रा भोजपुर जिले के शाहपुर में पदस्थापित थीं। इसके बाद भोजपुर के जिलाधिकारी से संबंधित वीडियो के बारे में जानकारी ली गई तब वीडियो में दर्ज घटना की पुष्टि हुई।

किन कारणों से किया गया ट्रांसफर इसका पत्र में जिक्र नहीं

हालांकि सीओ श्रेया मिश्रा का तरैया से ट्रांसफर किन कारणों से किया गया है इसके बारे में विभाग की ओर से जारी किए गए पत्र में कोई उल्लेख नहीं किया गया है. माना जा रहा है कि अंचलाधिकारी का वीडियो वायरल होने के बाद जब मीडिया में खबरें चलीं तो विवाद ज्यादा ना बढ़े इसको लेकर भी हो सकता है कि विभाग ने ट्रांसफर कर पटना बुला लिया हो.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

6 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

7 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

20 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

20 घंटे ago