Bihar

समस्तीपुर समेत बिहार के इन 7 शहरों में बनेंगे गरीबों के लिए बहुमंजिला आवास, नीतीश कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार

तस्वीर : फाइल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में शहरी गरीबों के लिए बहुमंजिला आवास की तैयारी शुरू कर दी गई है। कैबिनेट स्वीकृति के बाद अब कार्ययोजना बनाने का काम अंतिम चरण में है। पहले चरण में राजधानी पटना सहित सात शहरों में आवास बोर्ड की जमीन पर आवास बनाए जाएंगे। जन-निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड के तहत निर्माण कराए जाएंगे।

पटना में राजीव नगर-दीघा इलाके में आवास बोर्ड की पांच एकड़ जमीन पर 750 आवास का निर्माण प्रस्तावित है। यहां आवास बोर्ड की अधिग्रहित जमीन है। जमीन पर अतिक्रमण होने पर उसे हटाया जाएगा। बिल्डर चयन के लिए निविदा निकाली जाएगी। अन्य शहरों में भी आवास बोर्ड की पर्याप्त जमीन है। बोर्ड की ओर से यहां जमीन चिह्नित हो रही है। मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, समस्तीपुर और डेहरी में भी आवास बनेंगे। बाद में अन्य शहरों में शामिल किया जाएगा।

नगर विकास एवं आवास विभाग के अनुसार इसी माह से काम शुरू होने की संभावना है। आईआरडीए की सहमति के बाद विभाग की ओर से कार्ययोजना बनाई जाएगी। सर्वे के बाद करीब 50 हजार परिवार स्लम बस्ती में पाए गए हैं, इसमें 8153 पटना में हैं।

बिल्डर बनाएंगे अपार्टमेंट

गरीबों के लिए बहुमंजिला आवास जन-निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड के तहत बनाए जाएंगे। आवास बोर्ड की जमीन बिल्डर को दी जाएगी। वहां अपार्टमेंट बनाने का खर्च बिल्डर को वहन करना होगा। हरित क्षेत्र और पार्किंग भी विकसित होगी। बिल्डर बहुमंजिला आवास का एक हिस्सा बेचकर अपना खर्च निकालेंगे। यह हिस्सा अभी तय किया जाना है। अन्य हिस्से में बने फ्लैट गरीबों को आवंटित किए जाएंगे। इसका न्यूनतम किराया आवंटियों से लिया जाएगा। आवंटित फ्लैट में कोई भी बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

● कैबिनेट से मंजूरी के बाद कार्ययोजना बनाने का काम अंतिम चरण में

● पीपीपी मोड में आवास बोर्ड की जमीन पर किया जाएगा निर्माण

● राजधानी में राजीवनगर इलाके में पांच एकड़ जमीन पर बनेंगे बहुमंजिला आवास

कमेटी करेगी आवंटन

बहुमंजिला आवास आवंटन के लिए सरकार की ओर से कमेटी गठित की गई है। मुख्यालय के अलावा जिला स्तर पर भी समिति बनेगी। नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव मुख्यालय स्तरीय समिति के अध्यक्ष होंगे। वहीं, जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष संबंधित जिले के डीएम होंगे। एसडीओ और मुख्य पार्षद, नगर आयुक्त या कार्यपालक पदाधिकारी इसके सदस्य होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

5 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

7 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

12 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

13 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

13 घंटे ago