Bihar

बिहार: शराबियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस की टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल

वैशाली के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर में पुलिस टीम पर हमला कर दी गई है. बता दें कि राघोपुर पश्चिमी गांव में नशा की हालत में कुछ लोग हंगामा कर रहे थे. पुलिस को सूचना मिली जिसके बाद लोगों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर नशेड़ियों ने हमला कर दिया. जिसमें जुड़ावनपुर थानाध्यक्ष समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए.

सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर के द्वारा सभी पुलिसकर्मियों का प्राथमिक इलाज किया जा रहा है.

पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

इस घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए बदमाश स्थानीय निवासी रणवीर सिंह के 21 वर्षीय पुत्र अभिक कुमार एवं रणधीर सिंह के 28 वर्षीय पुत्र अमित कुमार बताया जा रहा है.

वहीं नशेड़ियों द्वारा किए इस हमले में जुड़ावनपुर थानाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, एस आई जया कुमारी, सैप के जवान समशोन बाडला, राजमोहन पासवान, चालक शिवकुमार एवं सिपाही राकेश कुमार घायल हो गए. इस मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत 8 से 10 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है.

लाठी डंडे से पुलिस टीम पर लोगों ने किया हमला

पुलिस ने बताया कि सूचना मिली तो हमलोग पहुंचे जहां कुछ लोग आपस में नशे की हालत में झगड़ रहे थे और गाली गलौज कर रहे थे. पुलिस की गाड़ी को देख सभी लोग एकजुट हो गए और पुलिस को गाली देने लगें. उसके बाद वो लोग लाठी डंडे से पुलिस पर हमला कर दिया. इसी दौरान कुछ लोगों ने तो पुलिसकर्मियों को पकड़कर घर में बंद करने का प्रयास करने लगे. उसके बाद पुलिसकर्मियों ने किसी भी तरह जान बचाकर भागे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

3 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

7 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

12 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

12 घंटे ago