पटना. दानापुर दुल्हिन बाजार थाना अंतर्गत सुल्तानपुर कोरैया गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक से बैंक लुट की घटना सामने आई है. बता दें कि बाइक पर सवार पांच की संख्या में अपराधी थे. सभी लुटेरे नकाब में थे. बताया जा रहा है की लूटेरों ने 21 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. यह घटना सुबह 10.30 बजे की बताई जा रही है.
बता दें कि सभी अपराधी कस्टमर बन के आए थे और बैंक खुलते हीं अंदर घुस गए. इसके बाद अचानक से हथियार निका बैंक अधिकारी और ग्राहकों को बंधक बना लिया. बंधक बनाकर बैंक में स्थित एक छोटे से किचन में सबको बंद कर दिए. इसके बाद बैंक के लॉकर से करीब 21 लाख रुपए लेकर फरार हो गए. रिपोर्ट्स के अनुसार सभी अपराधी काला अपाची बाइक से आए थे. इस वारदात के बाद पुलिस घटना स्थल पहुंच मामले की जांच कर रही है.
पुलिस का कहना है कि दुलहीन बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक में लुट की सूचना मिली. तीन – चार नकाबपोश लुटेरे बैंक खुलते हीं 10-10.30 में घुसे और घटना के अंजाम दिया. मैनेजर के अनुसार लूटी गई राशि करीब 21 लाख बताई जा रही है. आरोपी डीवीआर अपने साथ ले गए हैं. आसपास का सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है. मामले की जांच की जा रही है.
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…
समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…
समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…
समस्तीपुर : 10 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी गोपाल गड़ाए की गिरफ्तारी के लिए…