Bihar

पप्पू यादव का अनोखा ऑफर; घूसखोर अधिकारी का वीडियो बनाओ, इस नंबर पर भेजो, 25 हजार इनाम पाओ

पूर्णिया लोकसभा के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने भ्रष्टाचार से परेशान आम लोगों को एक अनोखा ऑफर दिया है। पप्पू यादव ने आम लोगों से कहा है कि भ्रष्ट कर्मचारियों और पदाधिकारियों का घूस मांगने या लेने का वीडियो बनाकर उन्हें भेजने वालों को वो 25 हजार रुपए का नकद इनाम देंगे। पप्पू यादव ने साथ में भरोसा दिलाया है कि वीडियो भेजने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। सांसद बनने के बाद से यादव इलाके में कभी प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर को फीस के मसले पर चेतावनी देते नजर आते हैं तो कभी सरकारी कार्यालयों में काम ना होने से परेशान आम लोगों के सवाल उठाते दिखते हैं।

पप्पू यादव ने यह ऑफर तब दिया है जब कुछ दिन पहले अंचल पदाधिकारी श्रेया मिश्रा का घूस लेने का वीडियो वायरल हो गया था। पप्पू यादव ने लाइव हिन्दुस्तान से बातचीत में दो मोबाइल नंबर भी दिए हैं जिन पर बिहार के लोग किसी भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी का घूस मांगने या घूस लेने का वीडियो भेज सकते हैं। ये दोनों मोबाइल नंबर पप्पू यादव की टीम का है।

पहला नंबर है 9958228380 और दूसरा नंबर है 7838896138। आम लोग इन दोनों में किसी भी नंबर पर भ्रष्ट कर्मचारियों और अधिकारियों का रिश्वत मांगने या लेने का वीडियो बनाकर भेज सकते हैं। पप्पू यादव ने कहा कि वो वीडियो भेजने वालों का नाम गुप्त रखेंगे और वीडियो भेजने वालों का वो 25000 रुपए के इनाम से प्रोत्साहन करेंगे। बशर्ते वीडियो नया हो और खुद से रिकॉर्ड किया गया हो। किसी और का बनाया वायरल वीडियो ना हो।

पप्पू यादव ने पूछने पर बताया कि इस तरह के जो वीडियो आएंगे, उसको वो सरकार के सामने रखेंगे और दबाव बनाएंगे कि ऐसे भ्रष्ट लोगों की पोस्टिंग ना हो। अगर सरकार वीडियो देखने के बाद भी भ्रष्ट अफसर या कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं करेगी तो वो कोर्ट की शरण लेंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए वो किसी भी हद तक जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: दो पत्नियों को छोड़ तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति, प्रेमी के 4 और प्रेमिका के 2 बच्चे परेशान

बिहार के जहानाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिला कोषागार का DM ने किया निरीक्षण, वित्तीय अभिलेखों और भुगतान कार्यों की समीक्षा की

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान…

6 घंटे ago

आज 57 वर्ष का हुआ समस्तीपुर रेल मंडल, बदलते दौर के साथ विकास की नई पटरी

समस्तीपुर : छोटी लाइन और सीमित सुविधाओं से शुरू हुआ समस्तीपुर रेल मंडल का सफर…

8 घंटे ago

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

22 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

1 दिन ago