Bihar

बिहार में चलती बस बनी आग का गोला; मच गई चीख पुकार, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

बिहार के किशनगंज में एक चलती बस में आग लग गयी. ओवरब्रिज पर बस अचानक धू-धू कर जलने लगी. घटना के दौरान बस में यात्री भी सवार थे. हालांकि राहत की खबर यह है कि बस से सभी यात्री व चालक भी सुरक्षित बाहर निकल चुके थे. वहीं बस में लगी आग की लपटें देखते ही देखते तेज हो गयी. घटनास्थल के पास भीड़ जमा हो गयी और आवागमन भी ठप हो गया.

बस में आग लगते ही मची अफरा-तफरी

बस में आग लगते ही इसकी लपटें तेजी से बढ़ने लगी. चारो तरफ अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. खगड़ा ओवरब्रिज पर सोमवार को यह घटना घटी है. बस में आग लगने की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस व अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा और बस में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया गया.

किशनगंज से पूर्णिया जा रही बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री
मिली जानकारी के अनुसार, किशनगंज में एनएच 31 पर किशनगंज से पूर्णिया जा रही समीर ट्रेवल्स की यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गयी. गनीमत यह रही कि आग पूरी तरह लगने से पहले सभी यात्री सुरक्षित उतर गए. हालांकि यात्रियों का समान उतारा नहीं जा सका और आग में सब सामान जलाकर राख हो गया. बाद में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग पर काबू पाने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी.

यात्रियों से भरी हुई थी बस, नहीं बच सका सामान

प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि जिस समय आग लगी उस समय बस में लगभग चालीस लोग सवार थे. जिसमें बुजुर्ग और बच्चे भी थे. लेकिन सभी सुरक्षित उतर गए और बड़ा हादसा टल गया. मौके पर सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार पहुंचे और उन्हें भीड़ को नियंत्रित करने में पसीने छूट गए. वहीं ऐतियातन एम्बुलंस को भी बुला लिया गया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिला कोषागार का DM ने किया निरीक्षण, वित्तीय अभिलेखों और भुगतान कार्यों की समीक्षा की

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान…

2 घंटे ago

आज 57 वर्ष का हुआ समस्तीपुर रेल मंडल, बदलते दौर के साथ विकास की नई पटरी

समस्तीपुर : छोटी लाइन और सीमित सुविधाओं से शुरू हुआ समस्तीपुर रेल मंडल का सफर…

4 घंटे ago

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

19 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

21 घंटे ago