Bihar

बिहार के पुलिस महकमे से बड़ी खबर, तेज तर्रार IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने नौकरी से इस्तीफा दिया

बिहार के पुलिस महकमे से बड़ी खबर सामने आई है। तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी और दरभंगा ग्रामीण की SP काम्या मिश्रा ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। काम्या मिश्रा ने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है। इस्तीफे की कॉपी उन्होंने पुलिस हेडक्वार्टर को भेजी है। हालांकि पुलिस मुख्यालय ने अभी इस्तीफे को मंजूरी नहीं दी है।

कौन हैं काम्या मिश्रा?

काम्या मिश्रा लेडी सिंघम के नाम से मशहूर हैं। वह मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली हैं और बचपन से ही वह पढ़ाई में काफी होशियार थीं। उन्होंने 12वीं की परीक्षा 98 फीसदी अंक से पास की थी। इसके बाद उन्होंने पहले ही अटेम्प्ट में यूपीएससी की भी क्रैक कर लिया। वह महज 22 साल की उम्र में आईपीएस अधिकारी बन गई थीं।

काम्या ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मशहूर लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया और उसी दौरान यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। साल 2019 में उन्होंने इस परीक्षा में 172वीं रैंक हासिल की और इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) के लिए उनका चयन हुआ।

शुरुआत में उन्हें हिमाचल कैडर मिला था लेकिन फिर उन्होंने अपना ट्रांसफर बिहार कैडर में ले लिया। काम्या मिश्रा के पति अवधेश सरोज भी IPS अधिकारी हैं। वह 2021 बैच के बिहार कैडर के पुलिस अधिकारी हैं। इस कपल की शादी उदयपुर में हुई थी। काम्या के पति अवधेश ने आईआईटी बॉम्बे से बीटेक भी किया था।

वीआईपी पार्टी के चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के केस को काम्या मिश्रा को सौंपा गया था। इस दौरान भी काम्या खूब चर्चा में आईं थीं। काम्या मिश्रा अपने काम को लेकर पटना में भी सुर्खियों में रही हैं। दरभंगा से पहले काम्या मिश्रा पटना सचिवालय डीएसपी थीं। अपराधियों के बीच काम्या मिश्रा का खूब खौफ रहता था और वह मीडिया में लेडी सिंघम और अपने सख्त रवैये की वजह से जानी जाती थीं।

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

8 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

9 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

10 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

10 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

10 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

11 घंटे ago