Bihar

पटना में कब से दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन? बिहार सरकार ने बता दिया, एयरपोर्ट और पटना साहिब तक होगा विस्तार

बिहार में मेट्रो का सपना जल्द साकार होगा। पटना में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव से पहले मेट्रो दौड़ाने की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए सरकार ने कमर कस ली है। जायका फंड में देरी के बाद नन जायका फंड से मेट्रो के प्राथमिकता कॉरिडोर का काम कराने की तैयारी है। नगर विकास विभाग कॉरिडोर पर सिग्नल, कोचिंग व ट्रैक्शन कार्य अलग फंड से कराने पर विचार कर रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले बिहार वासियों का अपने राज्य में मेट्रो ट्रेन में सफर का सपना पूरा हो सकता है।

पटना के अलावा राज्य के चार शहरों में भी मेट्र्रो प्रोजेक्ट में तेजी लाई जा रही है। नवंबर तक संभाव्यता (फिजिबिलिटी) रिपोर्ट के बाद जनवरी तक डीपीआर का काम करा लेने की योजना है। इसके साथ पटना एयरपोर्ट और पटना साहिब तक मेट्रो विस्तार के लिए डीपीआर को लेकर जल्द ही एजेंसी राइट्स से अनुरोध किया जाएगा। पटना में मेट्रो निर्माण के लिए जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी (जायका) मदद कर रही है। इसकी मदद से राजधानी में दो कॉरिडोर का काम चल रहा है।

सरकार की योजना कॉरिडोर-2 पर मलाही पकड़ी से आईएसबीटी बैरिया के बीच प्राथमिकता के आधार पर मेट्रो शुरू करना है। प्राथमिकता कॉरिडोर पर जायका फंड से काम होने पर 2026 तक मेट्रो परिचालन शुरू हो पाता। राज्य सरकार का प्रयास है कि अलग फंड से कुछ काम करके जुलाई 2025 तक मेट्रो शुरू कर दिया जाए। इसके लिए निर्माण एजेंसी डीएमआरसीएल से नगर विकास विभाग की बातचीत हो चुकी है। पिलर निर्माण हो चुका है। ट्रैक बिछाने का काम होना है। सरकार की योजना मेट्रो विस्तार की भी है। योजना के तहत पटना एयरपोर्ट और पटना साहिब गुरुद्वारा को भी मेट्रो से जोड़ने का प्रस्ताव है। नगर विकास विभाग इस पर भी जल्द काम शुरू करेगा। डीपीआर बनाने के लिए जल्द ही गुड़गांव स्थित एजेंसी राइट्स से अनुरोध किया जा रहा है।

गुड़गांव की एजेंसी राइट्स करेगी अध्ययन

पटना के अलावा गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और दरभंगा में मेट्रो शुरू करने की तैयारी है। अभी इसकी संभाव्यता (फिजिबिलिटी) का अध्ययन किया जा रहा है। गुड़गांव स्थित एजेंसी राइट्स को इसकी जिम्मेवारी सौंपी गई है। इस पर सात करोड़ रुपए खर्च होंगे। सर्वे के बाद राइट्स को चार माह में रिपोर्ट देनी है। राइट्स को मेट्रो परिचालन की फिजिबिलिटी, कंप्रिहेनसिव मोबिलिटी प्लान और अल्टरनेटिव एनालिसिस रिपोर्ट तैयार की जानी है। रिपोर्ट आने के बाद डीपीआर बनाने का काम शुरू होगा। यह भी जनवरी तक पूरा कर लेने का लक्ष्य है। उसके बाद कार्य प्रारंभ करने की स्वीकृति ली जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

डकैती की योजना बना रहे नक्सली कांड के आरोपी डॉक्टर समेत 5 कुख्यात हथियार समेत गिरफ्तार, समस्तीपुर जेल के पीछे जुटे थे सभी अपराधी

समस्तीपुर : ताजपुर के एक बड़े कारोबारी के यहां डकैती की योजना बना रहे अपराधियों…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के पूसा में आयोजित होने वाले किसान मेले में पहुंचेगी देश भर के किसानों की भीड़, तैयारियां हुई तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में इस वर्ष…

5 घंटे ago

मौसम में बदलाव से बढ़ीं मौसमी बीमारियां, समस्तीपुर सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी

समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…

13 घंटे ago

समस्तीपुर के कृषि वैज्ञानिकों ने बताया सरसों, राजमा, मटर और सब्जियों की बोआई का सबसे उपयुक्त समय, क्लिक कर पढ़े…

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…

15 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI का सदस्यता अभियान, सैकड़ों छात्र-छात्राएं संगठन से जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन दिनों से लापता युवक का घर के पीछे गड्ढे में मिला श’व, चार माह पहले ही हुई थी शादी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…

1 दिन ago