Bihar

सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले फर्जी आंसर शीट मिली:खगड़िया के मैरिज हॉल में कैंडिडेट्स को रखा था, सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड समेत 10 गिरफ्तार

बिहार में आज 38 जिलों में 545 सेंटर्स पर पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा ली जा रही है। करीब 18 लाख कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा 7 अगस्त से 28 अगस्त तक चलेगी। परीक्षा से पहले खगड़िया में फर्जी आंसर शीट और प्रश्न पत्र मिले हैं।

मंगलवार की देर रात पुलिस टीम ने छापेमारी कर सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड सहित 10 लोगों को पकड़ा है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि सॉल्वर गैंग 90 कैंडिडेट्स को एक मैरिज हॉल में इकट्‌ठा कर ओएमआर शीट पर प्रश्न सॉल्व करवा रहा है।

मास्टरमाइंड परबत्ता प्रखंड के नयागांव का रहने वाला है। आरोपी दिवाकर कुमार ने परीक्षार्थियों से एक-एक लाख रुपए लिए थे। सभी कैंडिडेट्स को प्रश्नपत्र देने की बात कही गई थी। पुलिस ने मैरिज हॉल से पकड़े गए सभी परीक्षार्थियों का सत्यापन कर परीक्षा में शामिल होने के लिए छोड़ दिया है।

इधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। खगड़िया के एसपी चंदन कुमार कुशवाहा आज इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। परबत्ता पुलिस को मौके पर से परीक्षा से जुड़े फर्जी ओएमआर सीट सहित कई प्रश्नपत्र भी मिले हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में सफल सिजेरियन के साथ प्रसव सेवा का शुभारंभ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…

2 घंटे ago

अपहरण की प्राथमिकी के बीच युवती खुद पहुंची कल्याणपुर थाने, पुलिस ने दर्ज किया बयान, जानें युवती ने क्या बताया…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के शहीद सीताराम यादव के पुत्र की शिक्षा का जिम्मा उठाएंगे होली मिशन स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…

6 घंटे ago

आखिर किस जमीन को लेकर चल रहे विवाद में सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग ?

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में बीते 17 फरवरी की शाम लोजपा (रा)…

7 घंटे ago

दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानों पर बार-बार लग रहा Break, कोलकाता और मुंबई की फ्लाइट शेड्यूल से बाहर

हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 18 मिनट विलंब…

16 घंटे ago

25 मार्च तक काम पर नहीं लौटे CO तो एक्शन के लिए रहें तैयार, विजय सिन्हा ने कर ली बड़ी तैयारी

बिहार में हड़ताल पर गए राजस्व अधिकारियों को सरकार ने सख्त चेतावनी दी है. उपमुख्यमंत्री…

16 घंटे ago