Bihar

दुनिया के 7 आश्चर्य बिहार में एक ही जगह पर होंगे मौजूद, 14.85 करोड़ की लागत से बनेगा रेप्लिका

बिहार में पर्यटन स्थल को विकसित करने के लिए राज्य सरकार एक के बाद एक योजना बना रही है. इसी कड़ी में बोधगया के समीप सिलौंजा में पर्यटन का नया आकर्षण केंद्र बनाने के उद्देश्य से सेवेन वंडर्स ऑफ द वर्ल्ड की प्रतिकृति बनाने का निर्णय लिया गया है. पर्यटन विभाग ने इसके निर्माण के लिए 14.85 करोड़ रुपये राशि की प्रशासनिक स्वीकृति भी दे दी.

24 माह में पूर्ण किया जाएगा रेप्लिका का निर्माण:

इस योजना के तहत गीजा के पिरामिड, ताजमहल, चीन की दीवार सहित सात सेवेन वंडर्स ऑफ द वर्ल्ड की प्रतिमूर्ति का निर्माण तथा अन्य पर्यटकीय संरचनाओं का बनाने का कार्य पूर्ण किया जाएगा. उन्होंने बताया कि संरचनाओं के निर्माण के तहत सिलौंजा सेवेन वंडर्स पर्यटन स्थल का आधारभूत विकास कार्यका निर्माण कार्य किया जाना है. इस योजना की कार्यकारी एजेंसी वन प्रमंडल गया होगी.

पर्यटन विभाग ने दी स्वीकृति:

बिहार के पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि बोधगया के समीप सिलौंजा में लगभग 40 एकड़ भूमि पर बनने वाला यह पर्यटन स्थल न बौद्ध परिपथ में शामिल होगा. यहां बोधगया आने वाले पर्यटक बल्कि गया जी में विष्णुपद मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ तर्पण के लिए आने वाले दुनिया भर के श्रद्धालुओं के लिए भी आकर्षण का नया केंद्र होगा. उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय स्तर पर पर्यटन स्थल का न केवल विकास होगा.

“बोधगया के समीप सिलौंजा पर्यटन स्थल न केवल बौद्ध परिपथ में शामिल बोधगया आने वाले देसी-विदेशी पर्यटक बल्कि गयाजी में विष्णुपद मंदिर का दर्शन-पूजन के साथ तर्पण के लिए श्रद्धालुओं के लिए भी आकर्षण का केंद्र होगा. इससे स्थानीय स्तर पर पर्यटन स्थल का न केवल विकास होगा.” -नीतीश मिश्रा, पर्यटन मंत्री

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

7 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

8 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

8 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

14 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

18 घंटे ago