बिहार के मुख्यमंत्री ऑफिस (CMO) को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला खैनी दुकानदार निकला। जिसे पटना पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स का नाम मो. जाहिद (31) है, जो कोलकाता में बाग बाजार थाना क्षेत्र के 40 बीबी गांगुली स्ट्रीट में रहता है।
मो. जाहिद मूल रूप से बेगूसराय के भगवानपुर थाना के नूरपुर गांव का है। हालांकि पिछले कई सालों से वह अपने परिवार के साथ कोलकाता में रह रहा है। पुलिस ने इसके पास से उस मोबाइल फोन को भी बरामद किया है, जिससे CMO को धमकी भरा ईमेल भेजा गया था।
बहन की वजह से रची साजिश
पुलिस की जांच में पता चला है कि आपसी विवाद के कारण बहनोई ने मो. जाहिद की बहन को छोड़ दिया। इससे नाराज मो. जाहिद उससे बदला लेना चाह रहा था। पहले भी उसने अपने बहनोई और उसके परिवार को फंसाने के लिए पश्चिम बंगाल की पुलिस को परेशान किया था। कोलकाता पुलिस ने जांच के बाद उसे छोड़ दिया था।
इसके बाद बहनोई को फंसाने के लिए बिहार CMO को उड़ाने की धमकी दी। इस मामले में पटना पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। पटना पुलिस उसे कोलकाता कोर्ट में पेश करेगी और वहां से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पटना पहुंचेगी।
थाना प्रभारी के बयान पर दर्ज की गई थी FIR
16 जुलाई को मुख्यमंत्री कार्यालय को एक ईमेल मिला था, जिसमें बम से CMO को उड़ाने की धमकी दी गई थी। उस ईमेल में ‘अलकायदा ग्रुप’ लिखा था। मैसेज पढ़ने के बाद सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया, लेकिन इस मामले की जानकारी पुलिस को चुपचाप तरीके से दी गई।
पटना पुलिस का दावा है कि जानकारी मिलने के बाद से ही जांच शुरू कर दी गई थी। सारे डिटेल्स हासिल कर लिए गए थे। इस कारण FIR दर्ज करने में देरी हुई। पटना के सचिवालय थाना में 2 अगस्त को थानेदार संजीव कुमार ने अपने बयान पर इस मामले में केस दर्ज किया था।
ईमेल में दिए गए थे तीन मोबाइल नंबर
सचिवालय SDPO सुशील कुमार ने कहा कि CMO काे धमकी भरा ईमेल मिला था। ईमेल में तीन मोबाइल नंबर दिए गए थे, उन तीनों नंबर धारकों से पूछताछ की गई। टेक्निकल टीम से तीनों के गैजेट्स की जांच कराई गई, लेकिन ईमेल भेजने में तीनों की संलिप्ता नहीं मिली। इसके बाद तकनीकी जांच में पता चला कि ईमेल भेजने वाला शख्स मो. जाहिद है। उसे कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है। मो. जाहिद ने तीनों को फंसाने के लिए ईमेल भेजा था।
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान…
समस्तीपुर : छोटी लाइन और सीमित सुविधाओं से शुरू हुआ समस्तीपुर रेल मंडल का सफर…
समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…