बिहार के मुख्मयंत्री ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है। इसके बाद पटना पुलिस में हड़कंप मच गया है। पटना के सचिवालय थाने में इस बाबत मामला दर्ज किया गया है। अलकायदा ग्रुप के नाम से ईमेल मिला है। इसमें सीएम सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
बिहार की एटीएस टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। इससे पहले पटना एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। जिसके बाद इसकी सुरक्षा को बढ़ा दी गई थी। ये धमकी भी एक ई-मेल के जरिए ही भेजी गई थी। तब ऐसी कोई घटना नहीं घटी थी। हालांकि, पुलिस-प्रशासन काफी अलर्ट हो गया था।
धमकी वाले मेल के बाद FIR में क्या लिखा गया
संजीव कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सचिवालय थाना जिला पटना के पद पर पदस्थापित हूं। आज दिनांक-02.08.24 को समय करीब 05:35 बजे संध्या में सचिवालय थाना के सिरिस्ता कक्ष में अपना बयान टंकित करता हूं कि दिनांक-16.07.24 को सीएमओ बिहार पटना के कार्यालय के ई-मेल आईडी पर, ईमेल धारक achw700@gmail.com के द्वारा बम से उड़ाने ‘अलकायदा ग्रुप’ लिखा हुआ धमकी सीएमओ कार्यालय के ई-मेल आईडी पर भेजा गया है। इस प्रकार की धमकी सोशल मीडिया के माध्यम से दिया जाना एक संज्ञेय अपराध है। इस अपराध के लिए ईमेल धारक achw700@gmail.com के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा- 351(2) 8 (3) एवं) सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा-60 (1) के अंतर्गत औपचारिक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
धमकी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप
धमकी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप है। पटना पुलिस मामले की हर बिंदु पर जांच कर रही है। बड़ी वारदात को अंजाम देने की धमकी आतंकवादी संगठन ने दी है। मगर, इस एफआईआर में ये भी कहा गया है कि 16 जुलाई 2024 को सीएमओ के मेल आईडी पर धमकी दी गई थी। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर 20 दिन बाद इस मामले की जानकारी पुलिस को क्यों लगी?
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…
एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…
समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…