Bihar

750 करोड़ के राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का CM नीतीश ने किया निरीक्षण; 29 अगस्त को उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजगीर में खेल अकादमी सह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का किया निरीक्षण किया। ये प्रोजेक्ट 750 करोड़ की लागत से बन रहा है। जिसमें 23 से ज़्यादा खेल विधाओं के लिए उच्च स्तरीय खेल सुविधाएं का निर्माण किया जा रहा है। जल्द ही एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, स्विमिंग पूल, टेबल टेनिस आदि सुविधाएं को उपयोग हेतु खेल विभाग को सौंप दिया जाएगा।

सीएम नीतीश ने इस दौरान खिलाड़ियों की जरूरतों को ध्यान में रख कर परिसर में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश भवन निर्माण विभाग एवं खेल विभाग के पदाधिकारियों को दिया गया। 29 अगस्त को खेल दिवस के मौके पर इस स्टेडियम का उद्घाटन किया जाएगा। खेल अकादमी और स्टेडियम का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री ने राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में नालंदा जिले में तमाम विभागों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का उच्चस्तरीय बैठक में समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बचे हुए काम को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इसके लिए गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही सभी खेल मैदानों में हाई मास्क लाइट की व्यवस्था की जाए। इससे खिलाड़ियों को दिन-रात अभ्यास करने में सुविधा होगी।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बचे हुये निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस खेल अकादमी में विश्वस्तरीय सुविधायें उपलब्ध कराने के लिये गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्यों को पूर्ण करें। यह अकादमी देश के लिए अनोखी और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी।

यहां कई खेलों के ट्रेनिंग सेंटर के अलावा विश्वस्तरीय खेल पुस्तकालय भी होगा। इन प्रयासों से राज्य में खेल का वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी साथ ही प्रतिभावान युवकों को अवसर भी मिलेंगे। इस दौरान स्थानीय सांसद कौशलेन्द्र कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

2 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

7 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

17 घंटे ago