केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह हाजीपुर लोकसभा सांसद चिराग पासवान को पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में दोबारा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। ये बैठक झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित हुई थी। इस मौके पर लोजपा आर की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा गया कि पार्टी को आपके कुशल नेतृत्व पर पूर्ण भरोसा है साथ ही पार्टी आपके मार्गदर्शन में एक नई उंचाई हासिल करेगी।
वहीं इस मौके पर चिराग पासवान ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का दिल से आभार प्रकट किया। और कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं, कि पद्म भूषण श्रद्धेय रामविलास पासवान जी के सपनों की पार्टी बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा। एलजेपी (आर) इस वर्ष होने वाले झारखंड विधानसभा चुनावों में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर अभी से रणनीति बनाने में लगी है। इसी को लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रांची में आयोजित की गई है।
आपको बता दें चिराग की लोजपा (आर) ने झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले 28 सीटों पर दावा ठोंका। नीतीश कुमार की जेडीयू ने भी 11 सीटों पर चुनान लड़ने की बात कही है। दोनों ही पार्टियां बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की सहयोगी पार्टियां हैं। ऐसे में झारखंड में सीट बंटवारे को लेकर काफी जद्दोजहद करनी पड़ेगी।
बीते लोकसभा चुनाव में लोजपा आर को 5 सीटें मिली थीं। और पांचों पर पार्टी जीतने में कामयाब रही थी। जिसके बाद से पार्टी मनोबल हाई है। और यही वजह है कि अब चिराग की लोजपा झारखंड में भी अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रही है। हालांकि अभी तक झारखंड चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है।
आज रांची में आयोजित लोजपा आर की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने से पहले चिराग पासवान ने महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। रांची पहुंचने पर चिराग पासवान का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…
घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…