बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस टीम पर हमले का वीडियो सामने आया है. गुरुवार 1 अगस्त को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस दो बाइक सवार बदमाशों का पीछा करते हुए नवलपुर गांव पहुंची थी. लेकिन, ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया और पुलिस को चोर कहकर हमला कर दिया. वहीं, पुलिस ने हमला और सरकारी काम में बाधा डालने की एफआईआर दर्ज कर 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मामला साहेबगंज थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव का है. यहां 1 अगस्त को साहेबगंज थाने की पुलिस टीम सूचना के आधार पर दो बाइक सवार बदमाशों का पीछा करते हुए नवलपुर गांव पहुंची थी. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर चोर कहकर हमला कर दिया. इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया.
इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीननी शुरू कर दी, जिसका वीडियो भी सामने आया है. वायरल वीडियो में ग्रामीण टी-शर्ट पहने एक पुलिसकर्मी की पिटाई कर रहे हैं और उसकी पिस्टल छीन रहे हैं. वायरल वीडियो में जिस पुलिसकर्मी से पिस्टल छीनकर मारपीट की जा रही है, वह साहेबगंज थाना क्षेत्र के पीएसआई पुनीत कुमार हैं.
मामले में SP ने कही ये बात
सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि साहेबगंज थाने की पुलिस टीम गुप्त सूचना के आधार पर दो अपराधियों का पीछा कर उन्हें गिरफ्तार करने गई थी. इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अपराधी एक घर में छिपा हुआ है. पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची, तो स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए हमला कर दिया. इसमें एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया. मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…
समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…
समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…
समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…
समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…