Bihar

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 36 एजेंडों पर लगी मुहर, पीएमसीएच में 4315 पदों पर होगी नई नियुक्तियां

नीतीश कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को 36 एजेंडे पर मुहर लगी है। पीएमसीएच में 4,315 पदों का सृजन किया गया है। पटना जू में 1977 से चल रहीं टॉय ट्रेन को फिर से चलाया जाएगा। दानापुर रेल इसका निर्माण कराएगा। 9 लाख 88 हजार का बजट है। चार कोचेज होंगे। ट्रैक बिछाया जाएगा। 2015 से बंद है टॉय ट्रेन।

बिहार सरकार ने उद्योग नीति में बड़ा बदलाव किया है। बिहार की कंपनी को टेंडर मिलेगा। बिहार में जीएसटी रजिस्टर्ड होना चाहिए। एल वन से अधिक दर रहने वाले कंपनी को टेंडर दिया जाएगा। एक साल पुरानी कंपनी को भी लाभ मिलेगा।

कैबिनेट अपर मुख्य सचिव डॉ सिद्धार्थ ने बताया कि राज्य सरकार के इस प्रावधान से बिहार की कंपनियों को मौका मिलेगा। अभी बिहार के बाहर की कंपनियों को टेंडर ज्यादा मिल रहा है। बिहार की कंपनियों को पंद्रह फीसदी तक की छूट भी मिलेगी। एल टू कंपनी को इससे फायदा होगा। वहीं, बिहार खरीद अधिमानता नीति 2024 को भी स्वीकृति दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

11 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

17 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

18 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

18 घंटे ago