बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। आम से लेकर खास लोगों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से है जहां ग्राहक बनकर पहुंचे अपराधियों ने बीजेपी विधायक राजू सिंह के पेट्रोल पंप पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। एनएच 27 पर ओपी क्षेत्र के पखनाहां स्थित सिंह रामेश्वर एचपी पेट्रोल पंप से शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे पिस्टल के बल पर बाइक सवार बदमाशों ने सवा दो लाख रुपये लूट लिए। यह पेट्रोल पंप साहेबगंज के विधायक राजू सिंह का है। सूचना मिलने पर पानापुर ओपी पुलिस पेट्रोल पंप पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। विधायक ने इस मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। बदमाश अपने साथ सीसीटीवी फुटेज के लिए डीबीआर भी लेकर चले गए।
पेट्रोल पंप कर्मियों ने पुलिस को बताया कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे थे। तीनों पिस्टल से लैश थे। पहले तेल लेने के लिए ग्राहक बनकर पहुंचे थे। थोड़ी देर में ही पिस्टल निकाल लिया। बदमाशों ने हथियार के बल पर नोजल मैन समेत पंप सभी कर्मियों को पंप के दफ्तर में बंद कर दिया। इसके बाद पंप के कैश काउंटर व नोजल मैन के पास से कैश छीन लिया। फिर सभी को केबिन में बंदकर कांटी की तरफ भाग निकले। इस दौरान सीसीटीवी का डीबीआर बॉक्स भी बदमाश नोचकर ले गए। बदमाशों के भागने के बाद पेट्रोल पंप कर्मियों ने इसकी सूचना पेट्रोल पंप मालिक और पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस पेट्रोल पंप पर पहुंची। लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पुलिस ने पंप के कर्मियों से घटना के बारे में जानकारी ली। अपराधियों के भागने की दिशा में पुलिस की एक टीम को भेजा गया। हालांकि अबतक कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है। पुलिस अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रही है। सीसीटीवी फुटेज नहीं होने से अपराधियों की पहचान पुलिस के लिए थोड़ा कठिन हो रहा है। शुक्रवार को कांटी के छपरा में एनएच 27 पर कंप्यूटर ऑपरेटर की हत्या मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं।
इधर, विधायक राजू सिंह ने लूट की घटना को लेकर पानापुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि पुलिस पंप की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। पुलिस का सुस्ती के कारण ही अपराधी बेलगाम हो रहे हैं। बिहार में पेट्रोल पंप समेत व्यवसायिक संस्थानों को निशाना बनाया जा रहा है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…