Bihar

बिहार में अब ऑन लाइन कर सकेंगे कोर्ट मैरिज, निबंधन कार्यालय जाने की नहीं होगी जरूरत…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

अब लोगों को जमीन की रजिस्ट्री और कोर्ट मैरिज के लिए निबंधन कार्यालय की दौड़ नहीं लगानी होगी. ये सारे काम अब ऑनलाइन संभव हो पायेंगे. राज्य के सभी निबंधन कार्यालयों में जल्द ही नये ”इ निबंधन” सॉफ्टवेयर से दस्तावेजों और विवाह का निबंधन शुरू होगा. इसकी मदद से आवेदक कहीं से, कभी भी शादी और जमीन की रजिस्ट्री की ऑनलाइन फाइलिंग, एमवीआर वैल्यूएशन व स्टांप वैल्यू की गणना कर सकेंगे.

पांच जिलों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू

नये सॉफ्टवेयर में इ-केवाइसी का फीचर होने से पक्षकारों को बार-बार कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी. वर्तमान में पायलट प्रोजेक्ट के तहत पांच निबंधन कार्यालयों जहानाबाद, दानापुर, बिहटा, पटना सिटी और फतुहा में 29 जुलाई से यह व्यवस्था लागू है. मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सादा ने विभागीय समीक्षा के दौरान इस सॉफ्टवेयर को सभी निबंधन कार्यालयों में लागू करने के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

श्रेणी निर्धारण के आधार पर दस्तावेजों के मूल्यांकन

निबंधन कार्यालयों में रजिस्ट्री को लेकर आने वाले आम लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष फोकस होगा. विभागीय सचिव सह आइजी निबंधन विनोद सिंह गुंजियाल ने पदाधिकारियों को विभागीय मॉड्यूल और निर्धारित एसओपी के आधार पर काम करने पर निर्देश दिया. राजस्व क्षति के संभावना वाले क्षेत्रों को चिह्नित करते हुए पदाधिकारियों को क्षेत्रों के सही श्रेणी निर्धारण के आधार पर दस्तावेजों के मूल्यांकन किया जायेगा. बैठक में उप सचिव निरंजन कुमार, एआइजी सुशील कुमार सुमन, डॉ संजय कुमार, प्रशांत कुमार सहित सभी प्रमंडलीय व जिला अवर निबंधक मौजूद रहे.

Avinash Roy

Recent Posts

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

1 घंटा ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

6 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

8 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल के सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई जाने वाली ट्रेन का परिचालन 31 मार्च के बाद हो जाएगा बंद

समस्तीपुर : सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (05585/05586) का…

12 घंटे ago

रद्द हुई बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा, 4 साल बाद 15 मार्च को हुआ था एग्जाम

बिहार के सिविल न्यायालयों में चपरासी पद पर भर्ती के लिए आयोजित हुई प्रारंभिक परीक्षा…

13 घंटे ago