Bihar

Bihar Land Survey: खातियान में बहन-बेटियों का भी नाम दर्ज होगा, जानिए पैतृक जमीन के सर्वे के नियम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वे यानी भूमि सर्वेक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगर कोई पैतृक या पुश्तैनी जमीन है, उसका बंटवारा नहीं हुआ है तो उसमें बेटों के साथ बेटियों को भी बराबर का हिस्सेदार माना जाएगा। खातियान में बहन और बेटियों का भी नाम दर्ज कराना होगा। साल 2005 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तहत हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम की धारा 6 में संशोधन कर पैतृक संपत्ति में पुत्री को पुत्र के बराबर हक दिया गया था। इसी को आधार मानकर बिहार सरकार ने भूमि सर्वेक्षण में बेटियों के अधिकार को सुनिश्चित किया है।

राज्य के सभी जिलों के गांव-कस्बों में जमीन सर्वे की बाधाओं को दूर करने और जमीन मालिकों को जागरूक करने के लिए ग्राम सभा एवं शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सारण जिले के विभिन्न अंचलों में भी ये शिविरल लग रहे हैं। इसी सिलसिले में जिला बंदोबस्त पदाधिकारी संजय कुमार ने सदर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में बैठक की। इस दौरान उन्होंने बताया कि जमीन खतियान में बेटियों का नाम दर्ज कराना अनिवार्य है। बिहार सरकार ने विशेष सर्वेक्षण में बेटियों को बराबर का हिस्सेदार मानते हुए खतियान में नाम दर्ज करने का आदेश जारी किया है। अब गेंद बेटियों के पाले में है कि वे पिता की संपत्ति पर अपना हक जताएंगी या फिर रजामंदी देकर अपने भाइयों को पिता की संपत्ति का एकाधिकार दिलाएंगी।

जमीन सर्वे के लिए ये कागजात जरूरी :

– मृत जमाबंदी रैयत की मृत्यु तिथि एवं वर्ष

– जमाबंदी संख्या की विवरणी, मालगुजारी रसीद संख्या एवं वर्ष

– खतियान की नकल (उपलब्ध हो तो)

– भूमि से संबंधित दस्तावेजों का विवरण

– यदि सक्षम न्यायालय का आदेश तो उसकी मूल प्रति

– आवेदनकर्ता का हित अर्जन करने वाले का मृत के वारिस होने के संबंध में प्रमाण पत्र

– आवेदक के आधार कार्ड की फोटो कॉपी

– वोटर आईडी कार्ड की फोटो कॉपी

Avinash Roy

Recent Posts

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

36 मिनट ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

60 मिनट ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

3 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

3 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

6 घंटे ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

6 घंटे ago