Bihar

अब कैबिनेट की बैठक मंगलवार की जगह इस दिन होगी, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल यानी 20 अगस्त को कैबिनेट की बैठक बुलाई थी लेकिन अब मीटिंग की तारीख बदल गई है। अब कैबिनेट की बैठक मंगलवार की जगह बुधवार को यानी 21 अगस्त को होगी। सीएम सचिवालय के कैबिनेट हॉल में शाम चार बजे से बैठक शुरू होगी। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।

दरअसल, बिहार कैबिनेट की बैठक के लिए पहले मंगलवार का दिन निर्धारित था लेकिन अलग-अलग कारणों से मंगलवार की जगह कैबिनेट की बैठक किसी भी दिन बुलाई जाने लगी है। मंगलवार की जगह अब कैबिनेट की बैठक किसी भी दिन हो जाती है। पहले कैबिनेट की बैठक 20 अगस्त को बुलाई गई थी लेकिन अपरिहार्य कारणों ने अब यह बैठक मंगलवार की जगह बुधवार को होगी।

कैबिनेट विभाग ने पहले 20 अगस्त को बैठक की सूचना जारी की थी लेकिन किसी कारण वश बैठक को एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया। 21 अगस्त बुधवार को शाम चार बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है, जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर मंत्रिपरिषद की मुहर लगने की संभावना है। इससे पहले 6 अगस्त को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें कुल 36 प्रस्तावों पर मुहर लगी थी।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

7 मिनट ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

2 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

8 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

8 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

8 घंटे ago