Bihar

बिहार में गजब कारनामा: ना आगे-पीछे कोई सड़क है, ना नीचे कोई नहर या नदी, बीच चौर में बना कर खड़ा कर दिया पुल

पिछले एक-दो महीनों में बिहार की एक चीज़ की काफ़ी चर्चा हो रही है. गिरते, ढहते, बहते पुल. इतने सारे पुल पता नहीं कहां गायब हो गए. लेकिन अब एक पुल दिखा है. दुनिया का सबसे हैरतअंगेज पुल. ऐसा पुल जिसे खेत के बीच बनाया गया है. लेकिन उसके दोनों ओर कोई रास्ता ही नहीं है. ना उतरने का, ना चढ़ने का. यूं भी कह सकते हैं कि ना आगा ना पीछा, बस बीच का बना कर छोड़ दिया है.

गांव के लोगों का कहना है कि जब पुल बनना शुरू हुआ था, तब वो सभी लोग खुश थे. लेकिन इसे ऐसे बनाया गया है कि यह किसी काम का ही नहीं है. जिस व्यक्ति के खेत में यह पुल बनाया गया है, उसे कोई मुआवज़ा नहीं दिया गया है. बताया जा रहा है कि इस पुल को बनाने में करीब ‘3 करोड़ रुपये’ से ज्यादा रुपये की राशि लगी है.

यह मामला है बिहार के अररिया जिले के रानीगंज ब्लॉक स्थित परमानंदपुर गांव का है. यहां एक किसान के खेत के अंदर 6 महीने पहले पुल बना दिया गया है. यह पुल किस योजना के तहत बना है ये पूरी तरह साफ नहीं है. इसका बोर्ड भी पुल के पास नहीं लगाया गया है.

हालांकि बताया जा रहा है कि यह पुल ग्रामीण कार्य विभाग योजना के तहत बनाया गया है. इसकी लागत 3 करोड़ रुपये से भी ज़्यादा बताई जा रही है. इसमें 3 किलोमीटर का रोड और पुल बनना था. लेकिन यहां सिर्फ आधा पुल बनाया गया. जिसके आगे-पीछे कुछ नहीं बनाया गया.

इस मामले में अररिया के DM इनायत खान ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में है. इस संबंध में कार्यपालक से रिपोर्ट मांगी गई है. इसके साथ ही SDO,CO सहित संबंधित लोगों से पुल वाली जगह और क्षेत्र भ्रमण के लिए कहा गया है. उन्होंने कहा,”पुल का काम ठीक से किया गया या नहीं, उचित सावधानियां बरती गई या नहीं. सभी चीज़ों को लेकर जांच की जा रही है. रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि योजना सहित पुल और सड़क किस तरह से काम में आ सके. पूरे मामले को गंभीरता से देखा जा रहा है.”

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: दो पत्नियों को छोड़ तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति, प्रेमी के 4 और प्रेमिका के 2 बच्चे परेशान

बिहार के जहानाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिला कोषागार का DM ने किया निरीक्षण, वित्तीय अभिलेखों और भुगतान कार्यों की समीक्षा की

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान…

6 घंटे ago

आज 57 वर्ष का हुआ समस्तीपुर रेल मंडल, बदलते दौर के साथ विकास की नई पटरी

समस्तीपुर : छोटी लाइन और सीमित सुविधाओं से शुरू हुआ समस्तीपुर रेल मंडल का सफर…

8 घंटे ago

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

22 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

1 दिन ago