Bihar

बिहार: भतीजी से लव मैरिज करने वाले उप नगर आयुक्त सस्पेंड; वीडियो जारी करने के बाद अपहरण का मामला हुआ था दर्ज, विभाग ने की कार्रवाई

बेगूसराय नगर निगम के उप नगर आयुक्त शिव शक्ति कुमार ने अपनी भतीजी से लव मैरिज की थी। इन्होंने एक वीडियो भी जारी किया था। फिर इन पर अपहरण का मामला दर्ज हुआ। अब इन्हें अब सस्पेंड कर दिया गया है। नगर विकास एवं आवास विभाग ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। साथ ही निलंबन अवधि में मुख्यालय कटिहार निर्धारित किया गया है।

विभाग ने नगर निगम की मेयर पिंकी देवी के दिए गए सूचना और नगर निगम की जांच कमेटी के रिपोर्ट के आधार पर ये कार्रवाई की है। विभाग के अवर सचिव राशिद इकबाल ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि शिव शक्ति कुमार के खिलाफ आरोप पत्र गठित करने के साथ-साथ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

3 सदस्यीय जांच समिति का हुआ था गठन

वैशाली के मनुआ निवासी प्रोफेसर विजय कुमार राय ने जानकारी दी थी। इसको लेकर तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया था। विडियो फुटेज, प्रेम प्रसंग व उप नगर आयुक्त के काम को लेकर जांच हुई।

तीन सदस्यीय जांच समिति ने जांच में पाया है कि उप नगर आयुक्त शिव शक्ति कुमार ने प्रेम प्रसंग संबंधी वीडियो फुटेज नगर निगम के कार्यालय में बनाया है। इसके साथ ही जांच में पाया गया है कि उप नगर आयुक्त, नियंत्री पदाधिकारी से बिना छुट्टी लिए और बगैर सूचना के मुख्यालय नहीं पहुंच रहे हैं।

उप नगर आयुक्त ने पद का किया गलत उपयोग

जांच समिति के उपरोक्त प्रतिवेदन से ये स्पष्ट है कि शिव शक्ति कुमार ने अपने उप नगर आयुक्त पद का गलत उपयोग किया गया है। उनका यह कृत्य लोक सेवक के आचरण के प्रतिकूल और अशोभनीय है। ये बिहार सरकारी सेवक नियमावली के भी खिलाफ है। शिव शक्ति कुमार अपने कार्यालय से अनधिकृत रूप से गैर मौजूद व फरार चल रहे हैं।

शिव शक्ति कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबन अवधि में सिर्फ जीवन चलाने के ही भत्ता दिया जाएगा। निलंबन अवधि में मुख्यालय कटिहार नगर निगम के नगर आयुक्त का कार्यालय निर्धारित किया गया है।

12 अगस्त को लड़की के साथ वीडियो किया था जारी

दरअसल, दो महीने पहले उप नगर आयुक्त के ज्वाइन करने वाले शिव शक्ति कुमार ने 12 अगस्त को एक लड़की के साथ वीडियो जारी किया था। साथ ही कहा था कि वह लोग प्रेम करते हैं। इसके बाद लड़की के परिजनों ने 13 अगस्त को वैशाली के सदर थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया था।

मामला दर्ज कराने व मेयर की दी गई सूचना के आधार पर तीन वार्ड पार्षदों की समिति ने जांच की। इसमें कई खुलासे हुए। जिस पर कार्रवाई चल रही थी। इसी बीच फरार चल रहे उप नगर आयुक्त शिव शक्ति कुमार ने एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने बताया कि सजल सिंधु के साथ प्रेम विवाह किया है। लड़की ने भी कहा था कि संवैधानिक काम करते हुए प्रेम विवाह किया है, कोई गलती नहीं की है।

शिव शक्ति कुमार बीना सूचना के कार्यालय से लगातार गैर मौजूद भी चल रहे थे। गुरुवार को नगर निगम के सशक्त स्थायी कमेटी की बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई। नगर विकास और आवास विभाग बिहार सरकार को लिखा गया था। इन्हीं सब बिंदु को लेकर नगर विकास व आवास विभाग ने कार्रवाई की है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

10 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

13 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

18 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

19 घंटे ago