Bihar

बिहार में 750 करोड़ की लागत से स्पोर्ट्स अकादमी तैयार, 29 अगस्त को उद्घाटन करेंगे सीएम नीतीश, सुविधाओं को जानिए

राजगीर में बन रहे बिहार खेल अकादमी के उद्घाटन की तारीख आ गई। खेल विभाग की ओर से सूचना-जन संपर्क विभाग के सहयोग से सूचना भवन के संवाद कक्ष में इसे लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधान सचिव खेल विभाग के सचिव बी. राजेंदर , भवन निर्माण के महानिदेशक कुमार रवि, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविन्द्रण शंकरण और खेल विभाग के निदेशक महेन्द्र कुमार ने इस बाबत जानकारी दी। खेल विभाग के प्रधान सचिव बी. राजेंदर ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त 2024 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खेल अकादमी का उद्घाटन करेंगे।

750 करोड़ की लागत से स्पोर्ट्स अकादमी तैयार

राज्य में खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वतंत्र रूप से खेल विभाग का गठन किया गया है। पूर्व में राज्य सरकार द्वारा राजगीर के 90 एकड़ जमीन पर करीब 750 करोड़ की लागत से राज्य खेल अकादमी-सह-अनतर्राष्ट्रीय स्तर के आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण हेतु प्रशासनिक स्वीकृति दी गई थी।

खेल अकादमी के माध्यम से राज्य के खिलाड़ियों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक प्रशिक्षण (आवासीय एवं गैर आवासीय) और अन्य सुविधा प्रदान कराया गया है। राज्य में विभिन्न खेलों का राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के आयोजन के लिए आधुनिक खेल अवसंरचना का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें एथलेटिक्स ट्रैक, फुटबॉल स्टेडियम, हॉकी टर्फ स्टेडियम, स्वीमिंग पुल, बास्केट बॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, लॉन टेनिस, कुश्ती, भारोत्तोलन, कबड्‌डी, बैडमिंटन कोर्ट, तीरंदाजी शुटिंग, टेबल टेनिस, तलवारबाजी, विलियर्ड, जुडो, ताइक्वान्डो, साइक्लिंग, वेलोड्रोम खेलों के इंडोर और आउटडोर स्टेडियम का निर्माण हो रहा है।

19 जून 2024 को इन खेलों के विशेषज्ञों के दल ने राज्य खेल अकादमी-सह-अन्तर्राष्ट्रीय स्तर आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम, राजगीर, नालंदा के निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया था। उनके द्वारा निर्माणाधीन सुविधा को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का बताया गया था। आने वाले समय में राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के मैच आयोजन हेतु उपयुक्त बताया गया था।

अकादमी में क्रिकेट से लेकर हॉकी तक की सुविधा

इस परिसर में खिलाड़ी छात्रावास (पुरुष एवं महिला) ट्रान्जिट हॉस्टल, प्रशिक्षक आवास, उपनिदेशक, सहायक निदेशक, निदेशक और कर्मचारी आवास का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।

राज्य खेल अकादमी और अन्तर्राष्ट्रीय मानक के क्रिकेट स्टेडियम राजगीर के सुगम संचालन के लिए विभिन्न कोटि के स्थाई 81 पदों और संविदा पर 33 पदों की स्वीकृति राज्य सरकार की ओर से दी गई है। जिसके अन्तर्गत निदेशक, उपनिदेशक, सहायक निदेशक, खेल प्रशिक्षक, मीडिया प्रभारी, वाइटिशियन, साइंन्टिफिक ऑफिसर, लाइब्रेरियन, मशाजर, योग गुरू, योग प्रोफेशनल की नियुक्ति की जाएगी।

अन्तर्राष्ट्रीय मानक के क्रिकेट स्टेडियम में पवेलियन रिवर्स पवेलियन, जेनरल स्टैंड, मीडिया, हॉस्पिटेलिटी, कैटरिंग, वीआईपी प्लेर्य स्टैंड, अभ्यास क्रिकेट पिच सहित पार्किंग की सुविधा का निर्माण कार्य लगभग 55 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, इसमें 2 स्तर के बैठने हेतु दर्शक दीर्घा का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष कार्य जून 2025 तक पूर्ण किये जाने की संभावना है।

बिहार राज्य खेल अकादमी राजगीर नालंदा का उ‌द्घाटन आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त 2024 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रस्तावित है।

उद्घाटन के मौके पर 9 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मान

उदघाटन के अवसर पर राज्य के कुल 9 अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को उनके उपलब्धि के अनुसार नगद पुरस्कार और सम्मान दिया जाएगा। नवनिर्मित हॉकी टर्फ पर भारतीय महिला हॉकी टीम जो एशियन गेम्स विजेता है, उनका प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया जाना है। प्रदर्शनी मैच के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम 1 सितंबर 2024 तक उस परिसर में अभ्यास करेंगी। उनके साथ राज्य के चार एकलव्य केन्द्रों के हॉकी प्रशिक्षुओं को खेलने का अवसर मिलेगा।

राज्य खेल अकादमी-सह-अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम, राजगीर, नालंदा बिहार की कुल लागत लगभग 750 करोड़ रुपए है। इसका निर्माण कार्य भवन निर्माण विभाग, बिहार, पटना द्वारा कराया जा रहा है। इसके निर्माण के लिए कार्यकारी एजेंसी शापुरजी पोलोनजी एंड कम्पनी प्राइवेट लिमिटेड है।

राज्य खेल अकादमी के प्रथम निदेशक के रूप में रविन्द्रण शंकरण (भारतीय पुलिस सेवा) की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही सहायक निदेशक राज्य खेल अकादमी के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी, राजगीर को प्रतिनियुक्त किया गया है।

2021 में कैबिनेट ने दी थी मंजूरी, 2024 में तैयार

बिहार खेल विश्वविद्यालय बिहार राज्य में शारीरिक शिक्षा, खेल विज्ञान, खेल प्रौद्योगिकी, खेल प्रबंधन और खेल प्रशिक्षण के क्षेत्र में खेल शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही खेलों के लिए उच्च स्तरीय शोध प्रशिक्षण केंद्र के रूप में कार्य करने के उद्देश्य से राज्य सरकार के द्वारा 16 जुलाई 2021 को बिहार खेल विश्वविद्यालय के स्थापना की स्वीकृति दी गई थी।

बिहार खेल विश्वविद्यालय का संचालन राज्य खेल आकदमी राजगीर के परिसर में संचालित होना है। बिहार खेल विश्वविद्यालय के सुगम संचालन हेतु प्रशासनिक कार्यों के लिए पदाधिकारियों और कर्मचारियों के कुल 31 पदों की सृजन की स्वीकृति 8 जुलाई 2022 को मंत्रिपरिषद ने दी थी। रजनीकांत (IAS 2011 बैच) को 1 सितंबर 2024 के प्रभाव से बिहार खेल निदेशालय के रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्त किया गया है। प्रथम कुलपति के नियुक्ति होने तक वे कुलपति का कार्य भी देखेंगे।

 

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जीवाड़े की आरोपी शिक्षिका पर महीनों बाद भी कारवाई ठप, DEO द्वारा निलंबन का आदेश जारी किए जाने के बावजूद फाइलों में उलझा मामला

समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…

2 घंटे ago

बहुमत है तो हल्के में ना लें, नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों को दी क्या नसीहत?

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…

3 घंटे ago

तेज प्रताप बोले- सरकारी आवास में पंखा-एसी अपने पैसे से लगवाया, मंत्री की बुद्धि फेल कर गई

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…

3 घंटे ago

मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…

3 घंटे ago

शहर के कोरबद्दा में हुए चोरी मामले में चोरी का तार खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…

5 घंटे ago