Bihar

बेगूसराय के समस्तीपुर गांव में दो सौ से अधिक बच्चे दबंगों के डर से स्कूल में हैं कैद, जाने पूरा मामला

बिहार में बेगूसराय के समस्तीपुर गांव में दबंगों की दबंगई से 250 छात्र एक निजी स्कूल में बंधक हो गए हैं. स्कूल में मौजूद बच्चे न तो अपने घर जा पा रहे हैं और न उनके परिजनों से उनकी मुलाकत हो पा रही है. ये सभी बच्चे सात दिनों स्कूल में कैद होने को मजबूर हो गए हैं. स्कूल प्रबंधक ने दबंगों की शिकायत पुलिस से की लेकिन कोई समाधान अबतक नहीं निकला.

सात दिनों स्कूल में बंद हैं छात्र:

दरअसल, यह पूरा मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर गांव स्थित एक निजी विद्यालय का है. इस स्कूल में करीब 700 बच्चे पढ़ाई करते हैं. जिसमें से 250 बच्चे स्कूल में बने हॉस्टल में रहते हैं. ये सभी छात्र यहीं रहकर पढ़ाई करते हैं. बीते सात दिन पहले ही गांव के दबंगों ने कुछ ऐसा कर दिया कि बच्चे कैदी बनकर रह गये हैं. दबंगों ने जेसीबी से स्कूल के गेट को बंद कर दिया.

नल जल योजना की पाइप को क्षतिग्रस्त:

दबंगों ने स्कूल से आने जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया. नौबत यह आ गई कि कोई भी बच्चा न तो स्कूल से निकल पा रहा और न ही कोई स्कूल आ पा रहा है. यह पिछले सात दिनों से स्कूल की हालत बनी हुई है. दबंगों की करतूत यहीं तक नहीं रूकी. जेसीबी से खोदने के दौरान नल जल योजना की पाइप को क्षतिग्रस्त कर दिया. जिसकी वजह से गांव की पानी की सप्लाई बंद हो गई है.

थानाध्यक्ष बोले- बंधक होने की बात गलत:

वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार का कहना है कि बच्चे बंधक बनाये जाने वाली बात गलत है. दो भाईयों के जमीन विवाद के चलते यह परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि स्कूल जाने का रास्ता किसी का निजी प्रॉपर्टी है. यह रास्ता पिछले कई सालों से स्कूल जाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था. अब जमीन मालिक का दावा है कि ये रास्ता मेरा है इस लिये वो इसे स्कूल जाने के लिए नहीं देंगे. यह स्कूल खेत में बना है, जहां जाने का कोई रास्ता नहीं है.

हॉस्टल में 50 बच्चे हैं:

थानाध्यक्ष ने कहा कि जब तक विवाद खत्म ना हो जाए इसलिए बच्चों को सुरक्षित उनके माता-पिता को सौंपा जा रहा है. फिलहाल स्कूल को कुछ दिनों के लिए बंद किया जा रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि हॉस्टल में अभी मात्र 50 बच्चे हैं. जिनको उनके माता-पिता के सुपुर्द किया जा रहा है. यहां बच्चों के कैद होने की बात गलत है.

“इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गईं. लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक जेसीबी से सड़क को जगह जगह असामाजिक तत्वों के द्वारा जगह-जगह खोद दिया गया. इससे स्कूल की पढ़ाई बंद हो गई और बच्चे स्कूल से न तो निकल पा रहे और न ही स्कूल जा पा रहे हैं.”– मनोज सिंह, सरपंच, समस्तीपुर गांव

Avinash Roy

Recent Posts

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

5 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

14 घंटे ago