बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के 20 पदाधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में प्रमोशन दिया गया है। ये सभी पदाधिकारी 39वें बैच के हैं। इन्हें वर्ष 2023 के लिए प्रोन्नति दी गई है। सोमवार को इस संबंध में केंद्र सरकार के कार्मिक एवं पेंशन मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की। प्रोन्नत किए गए पदाधिकारियों में सूचना एवं प्रावैधिकी मंत्री संतोष कुमार सुमन के आप्त सचिव डॉ. नंदलाल आर्य और गन्ना मंत्री कृष्णनंदन पासवान के आप्त सचिव राजेश कुमार सिंह भी शामिल हैं।
साथ ही लिस्ट में कारा निदेशक रजनीश कुमार सिंह, अपर निदेशक डॉ. राजेश भारती, मृत्युंजय कुमार, सुजीत कुमार, राजेश कुमार सिंह, राकेश रंजन, संजय कुमार, शंभु शरण, राजेश कुमार सिंह, राजेश कुमार, सुनील कुमार, माधव कुमार सिंह, अहमद महमूद, विनायक मिश्र, सुमन कुमार, कुमार मंगलम, वारिस खान, अखिलेश कुमार सिंह एवं अतुल कुमार वर्मा का नाम भी शामिल है।
जानकारी के अनुसार इन अधिकारियों की पहली पदस्थापना संयुक्त सचिव के रूप में होगी। मालूम हो कि वर्ष 2023 में बिप्रसे के 54 अधिकारियों को आइएएस में प्रोन्नति दी गई थी। जिसमें तीन साल की रिक्तियां थीं। 2020 के लिए 27, 2021 के लिए 24 तथा 2022 के लिए 9 अफसरों को आईएएस में प्रमोशन के लिए अनुशंसा की गई थी। वहीं, 2023 के लिए रिक्तियां इस साल हुई हैं।
समस्तीपुर : छोटी लाइन और सीमित सुविधाओं से शुरू हुआ समस्तीपुर रेल मंडल का सफर…
समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…