Bihar

तेजप्रताप यादव ने अनंत अंबानी की शादी में सितारों के साथ शेयर की तस्वीरें, लिखा- स्टार विद स्टार्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुई हैं. उद्योगपतियों से लेकर राजनेता, अभिनेता तक सभी इस कार्यक्रम में शामिल हुए. लालू यादव भी अपने पूरे परिवार के साथ इस शादी में शिरकत करने पहुंचे . लालू यादव के बड़े बेटे और आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव भी इस शादी में शामिल हुए. उन्होंने शादी की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

स्टार विद स्टार्स

तेज प्रताप यादव ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर स्टार विद स्टार्स कैप्शन के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं. पहली तस्वीर में तेज प्रताप यादव सुपरस्टार रजनीकांत के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. दूसरी तस्वीर में वे फिल्म स्टार रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया के साथ नजर आ रहे हैं.

तेज प्रताप ने अनंत अंबानी को दी बधाई

इसके अलावा तेज प्रताप यादव ने एक और पोस्ट किया है. इसमें तेज प्रताप यादव अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव और दूल्हे अनंत अंबानी के साथ खड़े हैं. इस फोटो के साथ तेज प्रताप यादव ने अनंत को बधाई देते हुए लिखा, ‘भाई अनंत को शादी की ढेर सारी बधाई’.

सोशल मीडिया पर आ रही प्रतिक्रिया

तेज प्रताप यादव के इस पोस्ट पर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. यूजर्स तेजस्वी यादव और तेज प्रताप के पुराने पोस्ट के स्क्रीनशॉट कमेंट में डाल रहे हैं. जिसमें वे अंबानी और अडानी परिवार पर बयानबाजी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘देख रहे हो बिनोद… आपसे अंबानी का विरोध करवाएंगे और खुद अंबानी की शादी में ठुमके लगाएंगे. एक यूजर ने तेज प्रताप के पुराने पोस्ट के साथ लिखा, ‘ये अच्छा नहीं किया तेजू भैया आपने मैं तो आपको अपना नेता मानता था’.

Avinash Roy

Recent Posts

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

57 मिनट ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

3 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान बेटिकट यात्रियों में मचा हड़कंप, वसूला गया जुर्माना

फाइल फोटो : समस्तीपुर : मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा…

3 घंटे ago

एक घंटे नियंत्रित कर होगा जानकी एक्सप्रेस का परिचालन, तकनीकी कार्यो के कारण लिया गया फैसला

समस्तीपुर : ट्रेन संख्या 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस का परिचालन 12, 13, 15, 17, 20…

3 घंटे ago

अपहरण मामले का अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम समस्तीपुर कलेक्ट्रेट से हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर : अपहरण मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम को वारिसनगर थाने के दारोगा अमर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

14 घंटे ago