समस्तीपुर :- सहरसा- सुपौल व सहरसा-दौरम-मधेपुरा के मध्य एक-एक जोड़ी नयी मेमू पैसेंजर ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। परिचालन 16 जुलाई से आरंभ होगा। जानकारी के अनुसार 05279 सहरसा-सुपौल मेमू पैसेंजर सहरसा से 04.45 बजे खुलकर 04.58 बजे पंचगछिया, 05.10 बजे गढ़बरुआरी रूकते हुए 05.40 बजे सुपौल पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी 05280 सुपौल-सहरसा मेमू पैसेंजर सुपौल से 06.05 बजे खुलकर 06.16 बजे गढ़बरुआरी, 06.28 बजे पंचगछिया रुकते हुए 07.00 बजे सहरसा पहुंचेगी।
इसी तरह 05251 सहरसा-दौरम मधेपुरा मेमू पैसेंजर सहरसा से 12.30 बजे खुलकर 12.38 बजे कारुखिरहर नगर, 12.44 बजे बैजनाथपुर, 12.52 बजे मिठाई रुकते हुए 13.15 बजे दौरम मधेपुरा पहुंचेगी। वापसी में 05252 दौरम मधेपुरा -सहरसा मेमू पैसेंजर दौरम मधेपुरा से 14.40 बजे खुलकर 14.47 बजे मिठाई, 14.55 बजे बैजनाथपुर, 15.01 बजे कारुखिरहरनगर रुकते हुए 15.30 बजे सहरसा पहुंचेगी। 05516 सहरसा-फारबिसगंज डेमू पैसेंजर के ठहराव समय में सहरसा से सरायगढ़ के मध्य परिवर्तन किया जा रहा है।
अब 05516 सहरसा-फारबिसगंज डेमू पैसेंजर सहरसा से 06.45 की बजाय 07.05 बजे खुलकर 07.14 बजे सहरसा कचहरी, 07.20 बजे नंदलाली, 07.26 बजे पंचगछिया, 07.33 बजे गढ़बरुआरी, 07.39 बजे वीणा एकमा, 07.44 बजे सुन्दरपुर, 07.50 बजे सुपौल, 08.00 बजे कदमपुरा, 08.09 बजे थरबिटिया, 08.18 बजे बैजनाथपुर अन्दौली, 08.24 बजे चांदपीपर रुकते हुए 08.30 बजे सरायगढ़ पहुंचेगी। सरायगढ़ और फारबिसगंज के मध्य इस ट्रेन का समय-सारणी पूर्ववत रहेगी।
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…
समस्तीपुर : मोहनपुर और मोहिउद्दीननगर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शनिवार को एडीएम आपदा…
समस्तीपुर : जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर शनिवार को…