ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की अपीलीय प्राधिकार (एडजुकेटिंग ऑथिरिटी) ने एमएलसी राधाचरण सेठ और ब्रॉडसन्स कंपनी के महाप्रबंधक अशोक कुमार गुप्ता की दो संपत्तियों को अंतिम रूप से जब्त करने का आदेश जारी कर दिया है। इसमें दिल्ली के पास गाजियाबाद में मौजूद एमएसडी पब्लिक स्कूल और मनाली में मौजूद इंटर कॉन्टिनेंटल रिसॉर्ट शामिल है।
स्कूल की पूरी जमीन और भवन समेत अन्य सभी परिसंपत्तियां दोनों राधाचरण सेठ और अशोक कुमार गुप्ता के नाम पर हैं। जबकि मनाली वाला रिसॉर्ट सिर्फ राधाचरण सेठ के नाम से है। इस बेहद ही भव्य रिसॉर्ट की कीमत 30 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है। हालांकि, इसका बाजार मूल्य इससे कई गुणा अधिक है। स्कूल के भवन और जमीन की कीमत भी करोड़ों में बताई जा रही है।
बिहार में बालू के अवैध खनन और माफियागिरी की बदौलत 350 करोड़ रुपये से अधिक के राजस्व चोरी की बात सामने आई है। ईडी के स्तर से इस मामले की जांच में यह खुलासा हुआ था। इस पूरे गोरखधंधे में ब्रॉडसन्स कंपनी और इसके निदेशकों का नाम प्रमुखता से सामने आया था।
इस कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी एमएलसी राधा चरण सेठ की है। जबकि अशोक कुमार गुप्ता इसके एमडी थे। इन दोनों के अलावा अन्य आरोपियों मसलन सुभाष यादव समेत अन्य के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी करके काली कमाई से बनाई गई इनकी चल-अचल संपत्तियों को जब्त किया था।
इसमें ये दोनों संपत्तियां भी शामिल थी। इन सभी संपत्तियों को शुरुआती स्तर पर जब्त किया गया था। इसके बाद आरोपी ईडी के अपीलीय प्राधिकार चले गए। यहां सुनवाई के बाद फिलहाल इन दोनों संपत्तियों को अंतिम रूप से जब्त करने का आदेश दे दिया है। इन दोनों की संपत्तियों के अलावा अन्य आरोपियों की संपत्ति जब्त करने के मामले की सुनवाई चल रही है। ईडी ने गिरफ्तार करके इन सभी आरोपियों को जेल भी भेजा था।
बिहार के जहानाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक…
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान…
समस्तीपुर : छोटी लाइन और सीमित सुविधाओं से शुरू हुआ समस्तीपुर रेल मंडल का सफर…
समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…