बिहार सरकार के पूर्व मंत्री छेदी राम को पुलिस ने हथियारों के जखीरा के साथ गिरफ्तार किया है। बक्सर पुलिस ने पूर्व मंत्री को उनके चार अन्य सहयोगियों के साथ राजपुर के बसंतपुर छावनी से अरेस्ट किया है। पूर्व मंत्री की गाड़ी से एक राइफल और भारी मांत्रा में गोलियां बरामद हुई हैं।
जानकारी के मुताबिक, बक्सर पुलिस ने जमीन कब्जा करने के आरोप पर यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री छेदी राम अपने कुछ लोगों के साथ विवादित जमीन पर कब्जा करने के लिए पहुंचे थे। ग्रामीणों द्वारा इसकी जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस टीम बसंतपुर छावनी पहुंची और पूर्व मंत्री समेत उनके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने जब पूर्व मंत्री छेदी राम की गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। राजपुर थाने की पुलिस ने पूर्व मंत्री की गाड़ी से एक रायफल और 57 गोलियां बरामद की है। अंबुज चौबे ने पूर्व मंत्री के खिलाफ राजपुर थाने में मामला दर्ज कराया था। पूर्व मंत्री पर हथियार के बल पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया गया था।
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…