बिहार के दरभंगा में मोबाइल गेम खेलने के दौरान हुई गाली-गलौज इस हद तक बढ़ी कि दो गुटों के बीच भीषण पत्थरबाजी हो गई। पत्थरबाजी का सिलसिला थमता, लेकिन इससे पहले ही दर्जन भर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, किसी का हाथ टूटा तो किसी का पैर। इस लड़ाई के कारण मुख्य सड़क पर आधे घंटे तक आवागमन बंद रहा। मामले का जानकारी पुलिस को हुई तो दर्जन भर से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर मामले को शांत करने की कोशिश की। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने का काम किया गया।
यह घटना दरभंगा के मुरैठा गांव की है। जहां शनिवार देर रात ऑनलाइन मोबाइल गेम पबजी खेलने के दौरान गाली-गलौज की घटना ने गंभीर रूप ले लिया। इसके बाद दो परिवार के लोग आपस में भिड़ गए। इसमें गौड़ी राम और बिकाऊ खतबे का परिवार शामिल है। लड़ाई-झगड़ा इस कदर बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच भीषण पत्थरबाजी हो गई। इस वजह से मुरैठा रेलवे स्टेशन से मुरैठा पंचायत और खजुरवाड़ा गांव जाने वाली मुख्य सड़क पर आधे घंटे तक आवागमन बाधित हो गया था।
इस घटना में दोनों ओर से लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आईं। कई लोगों के सिर फूट गए तो कई लोगों के हाथ-पैर टूट गए। दोनों पक्षों की ओर से जख्मी साजन की पत्नी बबिता देवी, श्रीराम की पत्नी धनवंती देवी, सुशील राम की पत्नी उषा देवी, साजन राम के पुत्र रवि राम, श्रीराम के पुत्र अनिल राम, सुधीर राम की पत्नी मीना देवी सहित दूसरे पक्ष के भरत चौपाल के पुत्र कुंदन चौपाल एवं चंदन चौपाल, भरत चौपाल की पुत्री नीलम कुमारी, विजय चौपाल के पुत्र दीपू चौपाल और शशिनाथ चौपाल की पुत्री लक्ष्मी कुमारी को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद रविवार को मुखिया जलो देवी के पति सबरी चौपाल ने थाना पहुंचकर दोनों पक्षों के बीच बीच-बचाव करते हुए मेल-मिलाप करवाया। दोनों पक्षों के लोगों ने आगे चलकर पुन गलती न दोहराने के लिए आपस में समझौता किया। इसके बाद सभी लोगों को छोड़ दिया गया।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…
घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…