Bihar

पटना के बड़े सरकारी अस्पताल PMCH में एंबुलेंस स्टैंड पर वर्चस्व की लड़ाई, अंधाधुंध फायरिंग के बाद पहुंची पुलिस

बिहार में अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला राजधानी पटना से आया है। यहां शहर के प्रमुख सरकारी अस्पताल पीएमसीएच में अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इससे अस्पताल परिसर में दहशत फैल गई। यह घटना शुक्रवार आधी रात के बाद की है। बताया जा रहा है कि पीएमसीएच में एंबुलेंस चलाने को लेकर गुट आपस में भिड़ते रहते हैं। दहशत फैलाने के लिए पांच बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी।

घटना की सूचना के बाद पीहरबोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीन खोखे बरामद किए। थानेदार अब्दुल हलील ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पहचान होते ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 2.30 बजे पांच बदमाश पीएमसीएच के पीछे जेपी गंगा पथ की तरफ स्थित निजी एम्बुलेंस स्टैंड की ओर पहुंचे। वहां हथियारबंद अपराधियों ने पांच से छह गोलियां चलाईं।

बताया जा रहा है कि गोली किसी को मारने की नीयत से नहीं बल्कि दहशत फैलाने के लिए चलाई गई। फायरिंग कर सभी बदमाश जेपी गंगा पथ के रास्ते फरार हो गए। पीरबहोर पुलिस ने आसपास के दुकानदारों ने पूछताछ की। इसमें दुकानदारों ने बताया कि गोली चलने की आवाज उन्होंने सुनी। लेकिन गोलीबारी किसने की और किस विवाद में गोली चली इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

फिलहाल इस मामले में किसी ने थाने में शिकायत नहीं की है। लिहाजा पुलिस अपने बयान पर अपराधियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के अलावा तकनीकी जांच से अपराधियों का पता लगाने में जुट गई है।

दरअसल, पीएमसीएच से मरीजों को लाने ले जाने के लिए कई निजी एबुलेंस का संचालन किया जा रहा है। निजी एंबुलेंस अस्पताल के आसपास खड़ी रहती हैं। एंबुलेंस से होने वाली मोटी कमाई के कारण अलग-अलग गुटों में अक्सर झगड़ा होता रहता है। एंबुलेंस संचालन को लेकर पीएमसीएच में पहले भी गोलीबारी की घटना घट चुकी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

8 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

8 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

9 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

10 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

15 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

17 घंटे ago