Bihar

फिर खराब हुआ दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट का एसी, पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार का पटना एयरपोर्ट उस समय हंगामा का गवाह बना जब जब इंडिगो विमान का एयर कंडीशन खराब हो गया। इंडिगो की यह फ्लाइट से दिल्ली जाने वाली थी। इस प्लाइट से दिल्ली जाने वाले यात्री समय से एयरपोर्ट पहुंच गए थे और फ्लाइट के अंदर अपनी अपनी सीटों पर बैठ गए थे। इसी बीच फ्लाइट का एयर कंडीशन खराब हो गया। इस वजह से सभी सवार यात्रियों को फिर से बाहर निकलना पड़ा।

लगभग 1 घंटे तक सभी पैसेंजर फ्लाइट में बैठे रहे लेकिन एसी में आई गड़बड़ी ठीक नहीं हो सकी और विमान कर्मियों ने उनसे बाहर निकलने का आग्रह किया। विमान से उतरने के बाद यात्रियों ने इंडिगो मैनेजमेंट के खिलाफ पटना एयरपोर्ट पर हंगामा किया। हालांकि कंपनी के इंजिनीयर और कर्मियों ने एयर कंडिशन में आई खराबी को ठीक कर लिया और करीब डेढ़ घंटे की देरी से यात्रियों को लेकर फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हो गई। इससे पहले भी इंडिगो फ्लाइट में ऐसी खराब होने की घटना हो चुकी है।

इससे पहले 9 जुलाई को भी इंडिगो विमान में ऐसी खराब होने की घटना हुई थी। परेशान यात्रियों ने पटना एयरपोर्ट पर हंगामा किया। तब पटना से हैदराबाद जा रही इंडिगो की विमान संख्या 6E 6223 की एसी में अचानक खराबी आ गई। विमान के उड़ने से पहले ऐसी स्थिति बनी कि पैसेंजर फ्लाइट के अंदर पसीने से तरबतर हो गए। इस कारह से यात्रियों ने जमकर हंगामा किया था। हंगामे के बाद विमान के एसी को ठीक करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी।

उस विमान से कुल मिलाकर 157 यात्री सवार थे जो हैदराबाद तक जाने वाले थे। काफी कोशिश करने के बाद भी दिन भर विमान का एसी नहीं ठीक हो पाया। इस बीच कई पैसेंजर टर्मिनल भवन पर घंटों तक इंतजार करते रहे। पटना के स्थानीय पैसेंजर थक कर अपने अपने निवासा स्थान पर चले गए। रात करीब साढ़े 12 बजे विमान का एसी ठीक हो पाया उसके बाद मौजूद पैसेंजर को लेकर इंडिगो फ्लाइट हैदराबाद के लिए रवाना हो गया।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

9 मिनट ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

10 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

10 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

13 घंटे ago