Bihar

ओलंपिक से बाहर हुईं बिहार की विधायक श्रेयसी सिंह, 30 खिलाड़ियों में 23वें स्थान पर रहीं

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पेरिस में चल रहे ओलंपिक 2024 में भारतीय दल में शामिल एकमात्र बिहारी खिलाड़ी श्रेयसी सिंह बाहर हो गयी हैं. बिहार के जमुई से विधायक श्रेयसी सिंह का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. वे कुल 30 प्रतियोगियों में 23वें स्थान पर रहीं.

निशानेबाज श्रेयसी सिंह शूटिंग की वीमेंस ट्रैप कैटेगरी के फाइनल में पहुंचने में असफल रहीं. टॉप 6 खिलाड़ियों को फाइनल मुकाबले में जगह मिली थी. एकमात्र स्पर्धा वीमेंस ट्रेप में शामिल हो रही श्रेयसी ने कुल 113 शॉट्स लगाये और वह 23वें स्थान पर रहीं. इसके साथ ही वह ओलंपिक से बाहर हो गईं हैं.

श्रेयसी ने 5 राउंड के क्वालिफाइंग में पहले राउंड में 22, दूसरे में 22, तीसरे में 24, चौथे में 22 शॉट्स और 5वें राउंड में 23 शॉट्स लगाए. वहीं इस मुकाबले में एक और भारतीय खिलाड़ी राजेश्वरी 22वें स्थान पर रहीं. बता दें कि श्रेयसी सिंह ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली देश की पहली विधायक हैं. वह बिहार की पहली एथलीट हैं, जिन्होंने समर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया है.

कोटा बदलने से हुआ था सेलेक्शन

ओलंपिक में शामिल हो रही श्रेयसी सिंह का सेलेक्शन कोटा बदलने से हुआ था. दरअसल भारतीय निशानेबाज मनु भाकर एयर पिस्टल और स्पोर्ट्स पिस्टल दोनों स्पर्धा में टॉप पर रही थीं. इसलिए भारतीय निशानेबाजी संघ ने मांग की थी कि मनु भाकर का एक कोटा वीमेंस ट्रैप शूटिंग में बदल दिया जाये.

इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन से इसकी मंजूरी दे दी थी. मंजूरी मिलने के बाद ट्रैप शूटर श्रेयसी सिंह को पेरिस ओलिंपिक के लिए अंतिम 21 सदस्यीय भारतीय शूटिंग टीम के हिस्से के रूप में आधिकारिक तौर पर शामिल किया गया. इससे पहले इस स्पर्धा के लिए भारत की ओर से निशानेबाज राजेश्वरी का सेलेकशन किया गया था. कोटा बढने के बाद श्रेयसी सिंह को भारतीय टीम में शामिल किया गया था.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

8 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

9 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

21 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

22 घंटे ago