Bihar

‘नीतीश कुमार ने सरेंडर कर दिया’, बिहार को स्पेशल स्टेटस न मिलने पर बोले लालू यादव

केंद्रीय बजट 2024 को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने “निराशाजनक” बताया है। वहीं, बिहार को विशेष दर्जा न मिलने पर उन्होंने कहा, “उन्होंने (मुख्यमंत्री नीतीश कुमार) आत्मसमर्पण कर दिया है।”

इससे पहले, राजद सुप्रीमो लालू यादव ने बजट को लेकर एक्स पर भी पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- “एक घिसा-पिटा हट है ये बजट, जुमलों की रट है ये बजट, गरीब और किसान के सपने कर रहा बंजर है ये बजट, आम आदमी के दिल पर… खंजर है ये बजट”।

विशेष पैकेज के नाम पर बिहार को गुमराह करने की कोशिश- राजद

राजद ने आम बजट में मिले विशेष पैकेज को बिहार के लोगों को गुमराह करने की कोशिश बताया है। बुधवार को राजद के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन, मृत्युंजय तिवारी और आरजू खान ने कहा कि बजट में अधिसंख्य पुरानी योजनाओं को री-पैकेजिंग कर लगभग 58 हजार करोड़ का विशेष पैकेज दिखाया गया है।

हकीकत तो यह है कि बिहार के एनडीए सांसदों की तुलना में कम सांसदों वाली तेलगु देशम पार्टी विशेष पैकेज के रूप में आंध्र प्रदेश के लिए बिहार से ज्यादा राशि और कई नई योजनाएं लेने में कामयाब रही।

‘पावर प्लांट लगाने का निर्णय मोदी सरकार बनने से पहले का है…’

राजद प्रवक्ताओं ने कहा कि पीरपैंती (भागलपुर) में पावर प्लांट लगाने का निर्णय मोदी सरकार बनने से पहले का है, जिसे पिछले दस वर्षों से केंद्र सरकार ठंडे बस्ते में डाली हुई थी। इसी तरह तत्कालीन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के कार्यकाल में 2022 में ही पूर्णिया एक्सप्रेस-वे का डीपीआर तैयार करने के लिए टेंडर मांग लिया गया था।

इसके अलावा, तेजस्वी यादव ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर अगस्त 2023 में ही बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस-वे को स्वीकृत करा लिया था। गया औद्योगिक कॉरिडोर का निर्माण मई 2023 में ही शुरू हो चुका है और महाबोधि कॉरिडोर भी एक साल पहले की योजना है। नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के साथ जिस प्रकार से वादाखिलाफी की है, बिहार की जनता इसे माफ नहीं करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

45 मिनट ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

1 घंटा ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

6 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

1 दिन ago