मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी शुरू कर दी है। सहनी ने भागलपुर में गंगा नदी की लहरों के बीच क्रूज पर अपनी पार्टी की बैठक की। इस दौरान उन्होंने अपने सामने टेबल पर 40 किलोग्राम मछली रख दी और कहा कि मछली बेचना ही हमारा काम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निषादों के आरक्षण के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। बिहार चुनाव में उनकी पार्टी अच्छे नतीजे देगी।
वीआईपी की शुक्रवार को क्रूज यात्रा के दौरान हुई बैठक में पार्टी के सभी जिलों के अध्यक्ष और कमिटी के पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी ने सभी पदाधिकारियों से बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा। सहनी ने अपने सामने टेबल पर दो कतला मछली भी रखी। उन्होंने कहा कि मेरे साथ मछली देख कर कई लोग परेशान हो जाते हैं। मगर मेरा कर्म और धर्म मछली बेचना, मछली मारना और खाना है।
सहनी ने कहा कि वह मछुआरे के बेटे हैं। इस लोकसभा चुनाव में भले ही उनकी पार्टी ने एक भी सीट नहीं जीती, लेकिन वीआईपी का ही नहीं बल्कि महागठबंधन के वोट शेयर बढ़ा है, जो आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शुभ संकेत है।
वीआईपी प्रमुख ने आगे कहा कि उनकी लड़ाई अब भी निषाद आरक्षण की है। जब तक बिहार, झारखंड और यूपी में निषादों को आरक्षण नहीं मिल जाता उनका संघर्ष जारी रहेगा। आज देश और बिहार के लोग मौजूदा सरकार से उब गए हैं। इसका साफ संकेत लोकसभा चुनाव के नतीजों से मिल गया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान मुकेश सहनी की पार्टी महागठबंधन यानी इंडिया अलायंस में शामिल हुई। आरजेडी ने अपने कोटे से तीन सीटें गोपालगंज, झंझारपुर और पूर्वी चंपारण वीआईपी को दीं, लेकिन तीनों पर सहनी की पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।
समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…
समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…