Bihar

मां, पत्नी को कितना पढ़ाए हैं ललन सिंह; हस्ताक्षर वाले बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री पर भड़कीं राबड़ी देवी

बिहार विधान परिषद में नेता विरोधी दल और राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री ललन सिंह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला किया है। राबड़ी देवी ने पूछा है की ललन सिंह ने अपनी मां और अपनी पत्नी को कितनी पढ़ाई कराई है। पहले उनका सर्टिफिकेट दें उसके बाद दूसरी औरतों के बारे में कुछ बोलें। राबड़ी देवी ने कहा है कि नीतीश कुमार और दलन सिंह ने महिलाओं का अपमान किया है इन्हें माफी मांगना चाहिए। नीतीश कुमार ने भी पिछले दिनों सदन में लड़का लड़की के बारे में क्या कह दिया था कि देश भर में आलोचना हुई।

मानसून सत्र के चौथे दिन भी विधानमंडल की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई। दोनों सदनों की कार्यवाही विपक्ष ने बाधित कर दिया और कई मुद्दों को लेकर वेल में आकर हंगामा किया। सदन के भीतर और बाहर राजद और कांग्रेस के विधायकों ने बीजेपी, जेडीयू, नीतीश कुमार, ललन सिंह और नरेंद्र मोदी पर तीखा वार किया। ललन सिंह को टारगेट करते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि उन्होंने मेरी पढ़ाई लिखाई के बारे में बोलकर बिहार के दलित, शोषित, पीड़ित समाज की महिलाओं का अपमान किया है।

राबड़ी देवी ने कहा कि ललन सिंह पहले यह बताएं कि उन्होंने अपनी मां अपनी बहन और अपनी औरत को कहां तक पढ़ाई करवाया है। पहले उनका सर्टिफिकेट लेकर आएं उसके बाद दूसरों के बारे में बोलें। यह लोग हमेशा महिलाओं का अपमान करते रहते हैं। माननीय नीतीश कुमार को भी आगे आकर माफी मांगना चाहिए। विधान परिषद की कार्यवाही में भाग लेने के बाद राबड़ी देवी असेंबली कैंपस में पत्रकारों से बात कर रही थी।

दरअसल केंद्रीय आम बजट को लेकर राबड़ी। देवी की प्रतिक्रिया पर ललन सिंह ने तीखा वार किया था उन्होंने कहा था कि राबड़ी देवी को बजट कहां समझ में आएगा दस्तखत कितना लंबा करती हैं वह भी कभी देख लिया कीजिए बजट जैसी चीज उनको कहां समझ में आएगा, इस पर वह क्या बोलेंगी।

इससे पहले मंगलवार को केंद्रीय बजट पर राबड़ी देवी ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि राज्य में हत्याएं और चोरियां हो रही हैं, मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल रही। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। केंद्र में किसानों के भी मुद्दे बने हुए हैं। बिहार को आबंधित 26000 करोड़ राज्य के लिए झुनझुना है। नेता विरोधी दल के इसी बयान पर ललन सिंह ने तंज कस दिया था।

राबड़ी देवी नीतीश कुमार से भी खफा हैं। उसकी वजह है सदन में राजद विधायक रेखा पासवान पर मुख्यमंत्री की तरफ टिप्पणी बुधवार को नीतीश कुमार सदन में अपनी बात रख रहे थे। राजद विधायक रेखा पासवान ने बीच में जब अपनी कुछ बात कही तो सिरे से बिगड़ गए। नीतीश कुमार ने खुले सदन में कहा कि महिला हो कुछ नहीं जानती हो, पता नहीं क्या-क्या बोल रही हो फालतू। हम जो कह रहे हैं वह चुपचाप सुनो इस पर सदन में ही राजद ने बवाल कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

34 मिनट ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

42 मिनट ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

50 मिनट ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

6 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

8 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

12 घंटे ago