Bihar

‘लालू प्रसाद को इतनी जल्दबाजी करने की जरुरत नहीं, अभी इत्मिनान से रहें’ RJD चीफ की भविष्यवाणी पर बोले चिराग पासवान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

पटना से जमुई जाने के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का शेखपुरा के तीन मुहानी मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त स्वागत किया। इस दौरान चिराग ने लालू प्रसाद के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें लालू ने दावा किया था कि केंद्र की सरकार अगस्त महीने में गिर जाएगी। लालू के इस बयान पर चिराग ने कहा कि पांच साल तक सरकार चलेगी, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि लालू प्रसाद को इतनी जल्दबाजी करने की जरुरत नहीं है, अभी इत्मिनान से रहें। पांच साल यह सरकार चलेगी। चुनाव की तैयारी में उनको लगने का कोई मतलब नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए का हर एक घटक दल पूरी मजबूती से इस सरकार के साथ है। केंद्र की सरकार पांच साल का अपना कार्यकाल पूरी मजबूती के साथ पूरा करेगी।

वहीं आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चिराग ने कहा कि जहां तक बिहार विधानसभा चुनाव की बात है तो हमलोग नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे। पूरा विश्वास है कि जैसे केंद्र में एनडीए की मजबूत सरकार बनी है उसी तरह बिहार में भी बिहार में भी एनडीए की मजबूत सरकार बनाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

6 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

7 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

10 घंटे ago