Bihar

कांवड़ यात्रा में मुसलमानों की दुकानें नहीं होनी चाहिए: गिरिराज सिंह ने प्रशासन से की अपील, ‘हिंदू की तरह कलावा बांधकर वे दुकान खोलते हैं’

बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज एक बार फिर विपक्ष पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने लालू यादव और तेजस्वी यादव पर हमला करने के साथ-साथ मुसलमान से कांवड़ यात्रा में दुकान नहीं लगाने की मांग की है।

हिंदू देवी-देवता के नाम पर मुस्लिम दुकान नहीं खोले उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल की इस मांग का समर्थन करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि अयोध्या हो या बनारस, पूरे देश में सावन के महीने में हाथ में कलेवा बांधकर हिंदू की तरह दिखाकर वह लोग दुकान खोलते हैं।

ज्यादातर मुस्लिम समाज के लोग ही ऐसा कर दुकान खोलते हैं। प्रशासन से अपील करता हूं कि इसके कारण कई बार झगड़ा झंझट होता है, इसलिए प्रशासन इस पर पहल करे। मुसलमान को चाहिए कि ऐसा कुछ नहीं करें जिससे हिंदू धर्म बाधित हो।

उलेमा ए हिंद की ओर से स्कूलों में प्रार्थना और पूजा में मुसलमान बच्चों के शामिल नहीं होने की अपील पर गिरिराज ने कहा कि दुर्भाग्य है इस देश का 1947 में हमारे कुछ पूर्वजों ने अगर धर्म के आधार पर हुए बंटवारे में यहां से मुसलमान को अगर पाकिस्तान भेज दिया होता तो आज भारत के अंदर ऐसे प्रश्न निकलकर नहीं आते।

लालू यादव को नीतीश कुमार के पैर छूने की सलाह

गिरिराज सिंह ने लालू यादव को नीतीश कुमार के पैर छू प्रणाम करने और उनका फोटो का लॉकेट पहने की सलाह दी है। लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कमजोर कहा था और जल्द ही सरकार गिर जाने की बात कही थी। इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं पहले भी कह चूका हूं लालू यादव से कमजोर कोई नहीं है।

जो नेता परिवार में सिमट गया, उससे बड़ा कमजोर कोई नहीं होता। नीतीश कुमार से 2015 में भूल हुई कि उन्होंने लालू यादव को एक नई राजनीतिक जिंदगी दे दी। इसलिए वे नीतीश कुमार का लॉकेट पहनें, नहीं तो फिर 22 पर जाकर सिमट जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

3 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

5 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

8 घंटे ago