Bihar

कहिए तो हम आपके पैर छूते हैं, आप मेरी बात…, क्यों इंजीनियर पर फायर हुए सीएम नीतीश कुमार?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो प्रोजेक्ट के काम में देरी को लेकर काफी गुस्से में नजर आए। और प्रोजक्ट इंजीनियर से कहते हुए सुनाई दिए कि कहिए तो हम आपके पैर छूते हैं। आप मेरी बात क्यों नहीं सुनते हैं। ये कहते हुए अपनी कुर्सी से उठकर उसकी तरफ बढ़ जाते हैं। इस बीच हैरान परेशान प्रोजक्ट इंजीनियऱ उन्हें ऐसा करने से रोकता है। और विनती करता है। जिसके बाद वहां मौजूद अन्य अधिकारी मुख्यमंत्री को ऐसा करने से रोकते हैं।

दरअसल आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेपी गंगा पथ के गायघाट से कंगनघाट के पथ के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंते थे। इस दौरान मंच पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा मौजूद थे।

परियोजना के काम में देरी को लेकर नीतीश कुमार की नाराजगी दिखी। और वो अचानक उठकर परियोजना इंजीनियर से कह कहते हुए नजर आए कि कहिए तो आपके पैर छूते हैं, मेरी बात क्यों नहीं सुनते। ऐसा कहकर वो आगे पढ़ते चल गए। और इस बीच वो लगातार कह रहे थे कि न आपके पैर छूते है। लेकिन निर्माण कार्य तेजी से कराइए। वहीं इंजीनियर हाथ जोड़कर ऐसा न करने की विनती करता नजर आया।

मुख्यमंत्री का ये रूप देखकर वहां मौजूद दोनों डिप्टी सीएम और आला अधिकारी भी दंग रह गए। दरअसल जेपी गंगा पथ सरकार की महत्वाकांझी योजना है। जिसके निर्माण से पटना को ट्रैफिक जाम से काफी हद तक आजादी मिल जाएगी। पथ निर्माण में हो रही देरी को लेकर ही सीएम नीतीश इतने गुस्से में नजर आए। जिनका ये वीडियो वायरल हो गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

13 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

13 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

14 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

19 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

24 घंटे ago