Bihar

बिहार: जीजा के प्यार में साली ने अपने ही सगे भाई को उतारा मौत के घाट, शव को जलाया; जानें कैसे हुआ खुलासा

बिहार के मुजफ्फरपुर से रूह को कंपा देने वाली खबर आई है। जीजा से अपनी बहन के अवैध प्रेम संबंध का विरोध करने पर एक भाई को जान से हाथ धोना पड़ा। घटना कांटी थाना के अकुराहां गांव की है। युवक की अपनी ही बहन, बहनोई और बड़े भाई और भाभी ने मिलकर बेरहमी से रॉड से पीट-पीटकर हत्या की गई। घटना के बाद घर से खून साफ कर शव को श्मशान में ले जाकर जलाया गया। मृत युवक रितेश की पत्नी ने अपने मायके से आकर पति की हत्या की शिकायत थाने में दर्ज कराई। उसके बाद पुलिस मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम लेकर युवक के घर पहुंची।

एफएसएल जांच में स्पष्ट हुआ कि हत्या के बाद घर में पसरे खून को पानी से धोया गया है। इसके बाद शव को जला रहे लोगों को पकड़ने पुलिस टीम श्मशान पहुंची। वहां आधे से अधिक जल चुके शव को छोड़कर युवक के घर के लोग फरार हो गए। पुलिस ने अधजले शव को जब्त कर लिया। फिर पॉली बैग में बांधकर शव के अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया। मामले में पुलिस ने युवक की बहन को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

इस मामले में डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया कि रितेश की बहन का उसके जीजा के साथ नाजायज संबंध चल रहा था। इसकी भनक उसे लगी तो अपनी बहन के अवैध संबंध का विरोध करता था। इसके लिए उसके घर में झगड़ा हुआ। पहले से चल रहे संपत्ति विवाद को बहाना बनाकर परिवार के लोगों ने युवक से जमकर मारपीट की। उन्होंने कहा कि आरोपी बहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस तफ्तीश कर रही है।

बताया जाता है कि मारपीट के दौरान रॉड से मारने के कारण युवक को गंभीर रूप से घायल होकर घर में ही गिर गया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार वालों ने घर में जगह-जगह पसरे खून को साफ किया और शव को जलाने श्मशान ले गए। किसी तरह इसकी सूचना मायके में रही उसकी पत्नी को मिली। वह मायके से एक बच्ची के साथ कांटी पहुंची और अपने ससुर, सास, गोतनी, जेठ, ननद, ननदोई आदि को आरोपित करते हुए केस दर्ज कराया।

इस मामले में जब स्थानीय लोगों से पड़ताल की गई तो पता चला कि रितेश का जीजा संजीव सिंह ज्यादा समय अपने ससुराल में बिताता था। इस दौरान वह अपनी साली कोमल के करीब आ गया और दोनों के नाजायज रिश्ते बन गए। इसकी भनक लगते ही रितेश ने विरोध शुरू कर दिया। इस पर जीजा साली नाराज हो गए और रितेश को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया। दोनों ने मिलकर लोहे के रोड से पीट-पीट कर उसकी निर्माण हत्या कर दी। लोक लाज से परिवार के लोगों ने मिलकर शव का आनन फानन में अंतिम संस्कार कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

6 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

9 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

14 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

15 घंटे ago