Bihar

बिहार: महिला सिपाही को वेतन मांगना पड़ा भारी, DSP और SI ने बेरहमी से पीटा; अब एसपी ने दिए जांच के आदेश

बिहार के मोतिहारी में एक महिला सिपाही हाथ जोड़ती रही मगर डीएसपी सहित दारोगा व अन्य पुलिसकर्मी उसे पीटते-घसीटते रहे। आखिर ऐसा क्यों? दरअसल बिहार के मोतिहारी पुलिस केंद्र में तैनात महिला सिपाही पूनम कुमारी का वेतन बीते 4 साल से रुका था। वो इसी की मांग कर रही थीं। इसी से जुड़े मामले में उनके डिपार्टमेंट के लोगों ने उसके साथ मार-पीट की।

महिला ने बताया कि डीएसपी सहित दारोगा व अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे घसीटकर लात-घूसों से मारा। उसके साथ गाली-गलौज भी की। इससे उसके उसके सिर, आंख व कमर में चोट लगी है। मारपीट में वह बेहोश हो गई। बाद में वह इलाज के लिए सदर अस्पताल में पहुंची। जहां उसका इलाज किया गया। एसपी ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।

घायल सिपाही पूनम कुमारी ने बताया कि सुबह उसे फोन करके पुलिस केंद्र के लाइन डीएसपी कार्यालय बुलाया गया था। जैसे ही वह वर्दी में लाइन डीएसपी के कार्यालय पहुंचीं तभी डीएसपी सहित दारोगा व अन्य पुलिसकर्मी उसे घसीटते हुये बाहर लाए तथा गाली-गलौज करते हुये मारपीट शुरु कर दिया। इस दौरान लाइन डीएसपी उसे पैर में पहने जूता से मारने लगे। वह बार-बार उनसे मारपीट नहीं करने का आग्रह करती रही, लेकिन वे नहीं मानें। बाद में जब वह बुरी तरह जख्मी हो गई तो पास में सिविल ड्रेस पहने एक व्यक्ति ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। इसके बाद वह पुलिस केंद्र स्थित क्वार्टर में चली गई। जहां वह करीब दो घंटे तक बेहोशी के हालत में रही। होश आने पर वह सदर अस्पताल इलाज के लिए पहुंची।

उसने बताया कि वह 2018 बैच की सिपाही है। पूर्व में वह कल्याणपुर थाना में भी तैनात थी। जहां उसके साथ मारपीट की गई थी। करीब चार वर्षों से उसका वेतन बंद है। जिस संबंध में वह कई बार एसपी से भी मिलने का प्रयास की थी। लेकिन एसपी से मुलाकात नहीं हो सकी। एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि जांच का आदेश एएसपी शिखर चौधरी को दिया गया है। जांच में जो भी दोषी होंगे उनपर कार्रवाई की जायेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानों पर बार-बार लग रहा Break, कोलकाता और मुंबई की फ्लाइट शेड्यूल से बाहर

हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 18 मिनट विलंब…

7 घंटे ago

25 मार्च तक काम पर नहीं लौटे CO तो एक्शन के लिए रहें तैयार, विजय सिन्हा ने कर ली बड़ी तैयारी

बिहार में हड़ताल पर गए राजस्व अधिकारियों को सरकार ने सख्त चेतावनी दी है. उपमुख्यमंत्री…

7 घंटे ago

बलिदान दिवस पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा 407 यूनिट रक्त संग्रह, DM ने शिविर का किया उद्घाटन

समस्तीपुर : बलिदान दिवस के अवसर पर ग्रामीण रक्तदान संघ के तत्वावधान में संत कबीर…

9 घंटे ago

सनातन रक्तदान समूह द्वारा शहीदों की याद में लगाया गया रक्तदान शिविर, 441 यूनिट रक्त संग्रह

समस्तीपुर : देश के वीर सपूत शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद एवं राजगुरु के पावन…

9 घंटे ago

बिहार में इंटर रिजल्ट से निराश छात्रा ने की आ’त्म’ह’त्या, सेकेंड डिवीजन आने से तनाव में थी

बिहार के मुजफ्फरपुर दर्दनाक वाक्या हुआ है. जिले के सरैया थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा…

10 घंटे ago

क्या फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस के पैर छूकर चिराग पासवान ने लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…

13 घंटे ago