Bihar

बिहार बीजेपी में बड़ा बदलाव, सम्राट चौधरी प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए गए, दिलीप जायसवाल को मिली जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी की बिहार ईकाई में बड़ा बदलाव हुआ है। सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह दिलीप जायसवाल को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिलीप जायसवाल वर्तमान में राजस्व भूमि सुधार मंत्री हैं।दिलीप जायसवाल वैश्य समाज से आते हैं।

नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम हैं सम्राट चौधरी

एनडीए में नीतीश कुमार के शामिल होने के बाद पार्टी ने सम्राट चौधरी को डिप्टी सीएम बनाया था। इसके बाद से ही ऐसी अटकलें थी कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी और को दी जा सकती है। अब लोकसभा चुनाव के बाद शीर्ष नेतृत्व ने बदलाव की घोषणा कर दी। इस संबंध में पार्टी की ओर से चिट्ठी भी जारी की गई है।

कौन हैं दिलीप जायसवाल

दिलीप जायसवाल मूल रूप से खगड़िया जिला के रहनेवाले हैं। वे एमएलसी हैं और वर्तमान राज्य सरकार में भूमि एवं राजस्व मंत्री हैं। वे तीसरी बार विधान परिषद् के सदस्य बने हैं। वे लगातार 20 साल तक बिहार प्रदेश बीजेपी के कोषाध्यक्ष भी रहे हैं। वे सिक्किम बीजेपी के प्रभारी भी हैं।

इस बीच बीजेपी ने नए राज्य प्रभारियों का भी ऐलान किया है। हरीश द्विवेदी असम, अतुल गर्ग चंडीगढ़, अरविंद मेनन लक्षद्वीप, राधा मोहन दास अग्रवाल राजस्थान, अरविंद मेनन तमिलनाडु के और राजदीप रॉय त्रिपुरा के प्रभारी बनाए गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

6 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

7 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

7 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

8 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

14 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

15 घंटे ago