Bihar

दिल्ली कोचिंग हादसा: IAS बनकर लौटना था पर अब तान्या का शव आएगा बिहार, लाइब्रेरी में ही टूट गयी सांस की डोर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

नयी दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर के राउ आइएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में तेज बारिश के कारण अधिक पानी भर गया, जिसमें डूबने से तीन विद्यार्थियों की मौत हो गयी. इनमें बिहार के औरंगाबाद की एक 22 वर्षीय छात्रा भी शामिल है. मृत छात्रा की पहचान नवीनगर मंगल बाजार स्थित मस्जिद गली निवासी विजय कुमार सोनी की पुत्री तान्या सोनी के रूप में हुई है. इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. तान्या के पिता विजय सोनी ने बताया कि वे तेलंगाना में इंजीनियर हैं. उनका परिवार तेलंगाना में ही रहता है. गांव पर सिर्फ उनके माता-पिता व अन्य परिवार के लोग रहते हैं.

तान्या तीन वर्ष पूर्व दिल्ली पढ़ाई करने गयी थी. जेएनयू में ग्रेजुएशन फाइनल करने के बाद दिल्ली में ही आइएएस की तैयारी कर रही थी. वह दिल्ली में अकेली रहती थी. उन्होंने बताया कि शनिवार को दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर के राउ आइएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में तान्या पढ़ाई कर रही थी. इसी दौरान तेज बारिश हुई. बारिश इतनी तेज थी कि बिल्डिंग में पावर कट हो जाने के कारण बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी का बायोमेट्रिक गेट जाम हो गया. स्टूडेंट्स अंधेरे में लाइब्रेरी के अंदर फंस गये. हालांकि, गेट बंद होने के कारण पानी पहले बेसमेंट में नहीं घुसा था. लेकिन, कुछ ही मिनट के बाद पानी का प्रेशर तेज होने के कारण गेट टूट गया और पानी अंदर चला गया.

हादसे के दौरान लाइब्रेरी में ही डूब गयी जिंदगी और उम्मीद

जब पानी बेसमेंट के अंदर घुसा, तो सभी स्टूडेंट्स बेंच पर खड़े हो गये. महज दो-तीन मिनट बाद ही पानी बेसमेंट में करीब 10 से 12 फिट तक भर गया. पता चला कि उस लाइब्रेरी में दर्जनों छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे थे. 14 विद्यार्थियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. विद्यार्थियों को बचाने के लिए बाहर से रस्सियां भी फेंकी गयीं, लेकिन पानी गंदा होने के कारण रस्सी दिखाई नहीं दी. पानी में डूबने के कारण तीन विद्यार्थियों की मौत हो गयी, जिसमें औरंगाबाद की तान्या भी शामिल है. पता चला है कि कोचिंग के मालिक अभिषेक गुप्ता और को-ऑर्डिनेटर देशपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है.

परिजनों में पसरा मातम

इधर, तान्या के परिजनों को जैसे ही घटना की सूचना मिली, वैसे ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी. परिजन चीखने-चिल्लाने लगे. गांव पर सूचना मिलने के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है. उधर, तान्या के पिता दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं. पता चला कि सोमवार को तान्या का शव उसके गांव नवीनगर मंगल बाजार पहुंचेगा. गांव में ही उसका अंतिम संस्कार किया जायेगा. घटना की सूचना के बाद रिश्तेदार व जनप्रतिनिधि उसके घर जाकर रोते-बिलखते परिजनों को समझा-बुझाकर ढांढ़स बंधा रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

वारिसनगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, ह’त्या की आशंका को लेकर लोगों ने थाने को घेरा

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…

6 घंटे ago

दलसिंहसराय में बदमाशों ने इंडियन बैंक के ATM को किया क्षतिग्रस्त, कैश चोरी की आशंका

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…

7 घंटे ago

खत्म हुआ सियासी सस्पेंश, नीतीश ने खुद किया राज्यसभा जाने का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…

9 घंटे ago

नीतीश के खिलाफ साजिश, सीएम आवास पर जुटे नाराज जेडीयू कार्यकर्ता; बोले- कोई और मंजूर नहीं

बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…

12 घंटे ago

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

23 घंटे ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

23 घंटे ago