दिल्ली के राजेंद्र नगर स्थित कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से शनिवार की रात जिन तीन विद्यार्थियों की मौत हुई है, उनमें से एक छात्रा तान्या सोनी उर्फ तनु (24 वर्ष) बिहार के औरंगाबाद जिले के नवीनगर की रहने वाली थी। तान्या करीब डेढ़ साल से दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। इस घटना की जानकारी परिजनों को टीवी पर प्रसारित समाचार से मिली।
जिसके बाद परिजन सकते में आ गए। उन्होंने फोन कर दिल्ली के अपने परिचितों से कुछ जानकारी जुटायी तो तो पता चला कि तान्या की मौत पानी में डूबने से हो गई है। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। तान्या औरंगाबाद जिले के नवीनगर पंचायत क्षेत्र के मस्जिद गली निवासी विजय सोनी की बेटी थी। नवीनगर में पैतृक घर पर जब हादसे की सूचना मिली तो मृतका के दादा गोपाल प्रसाद सोनी रोने बिलखने लगे। रविवार की सुबह होते-होते पैतृक आवास पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई।
गोपाल प्रसाद सोनी ने बताया कि तान्या सोनी पढ़ने में बहुत तेज थी। उसे उम्मीद थी कि एक दिन वह भी यूपीएससी में सफलता प्राप्त कर देश की सेवा करेगी। एक हादसे ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। तान्या के पिता विजय सोनी तेलंगाना में इंजीनियर हैं और वहीं अपनी पत्नी के साथ रहते हैं।
तान्या का एक छोटा भाई आदित्य सोनी हैदराबाद और छोटी बहन पलक सोनी उर्फ गुनगुन इलाहाबाद में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। मृतका के माता-पिता दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। शनिवार की शाम तान्या अपने कुछ दोस्तों के साथ लाइब्रेरी में बैठकर पढ़ाई कर रही थी। इस बीच बेसमेंट में पानी भरने लगा और उसमें डूबने से उसकी मौत हो गई।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…