Bihar

बिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन, कृषि विभाग में 3 लाख घूस लेते दो रंगेहाथ धराए

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ा एक्शन लिया है. निगरानी विभाग की टीम ने कृषि विभाग के संयुक्त सचिव और डेड क्लर्क को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. दोनों एक शख्स से काम कराने के एवज मे तीन लाख रुपए घूस के तौर पर ले रहे थे, तभी निगरानी की टीम ने दोनों को धर दबोचा. दोनों को गिरफ्तार करने के बाद टीम उन्हें अपने साथ ले गई है, जहां पूछताछ के बाद उन्हें निगरानी की कोर्ट में पेश किया जाएगा.

निगरानी को मिली थी शिकायत

जानकारी के अनुसार निगरानी विभाग को दोनों के बारे में शिकायत मिली थी. शिकायत मिलने के बाद निगरानी की टीम ने जांच में आरोप को सही पाया और दोनों को रंगेहाथ पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया. संयुक्त निदेशक विभू विद्यार्थी और प्रधान लिपिक सत्यनारायण कुमार घूस के तीन लाख रुपए ले रहे थे. तभी निगरानी की टीम पहुंच गई और दोनों को तीन लाख रुपए कैश के साथ गिरफ्तार कर लिया. निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है.

लगातार कर रही है भ्रष्टाचार पर चोट

पिछले दिनों बिहार के बेगूसराय में बांका जिले के शंभूगंज थाना के थाना अध्यक्ष ब्रजेश कुमार के आवास पर निगरानी की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की थी. वहां से निगरानी की टीम ने 2 लाख 50000 कैश, 5 लाख के मूल्य के जेवरात और कुछ जमीन के कागजात को जब्त किए थे. निगरानी डीएसपी ने बताया कि 69 लाख आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज हुआ था. उसी को लेकर छापेमारी की गई. निगरानी लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार में कार्रवाई कर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

2 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

7 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

1 दिन ago